एक्सप्लोरर

बागेश्वर बाबा के समर्थन में BJP का बड़ा बयान, 'जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी...'

बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने बागेश्वर बाबा के मुद्दे पर सपा को घेरा. उन्होंने राहुल गांधी को अबोध बालक बताते हुए संसद की मर्यादा का पालन करने की नसीहत दी है.

बीजेपी प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को लेकर सपा नेताओं की टिप्पणियों पर नाराजगी जताई. शुक्रवार (06 नवंबर, 2026) को प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी नेता ने इसे सनातन और हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन बताया.

वहीं, राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि वह एक अबोध बालक की तरह व्यवहार कर रहे हैं. राहुल गांधी को सदन की मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए.

गुरु प्रकाश पासवान ने कहा, "जिस प्रकार से समाजवादी पार्टी के अपराधी प्रवृत्ति के लोगों ने बागेश्वर बाबा पर एक आक्रमण छेड़ा है. ये उनकी सनातन विरोधी, हिंदू विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन है." गुरु प्रकाश ने कहा कि इस तरह की राजनीति में विरोध का स्तर लगातार गिर रहा है.

यह भी पढ़ें- तेज प्रताप का यू-टर्न! पहले वोट चोरी का आरोप, अब शो को लेकर कह दी ये बात

राम मंदिर को लेकर भी सपा पर साधा निशाना

बीजेपी प्रवक्ता ने सपा पर अयोध्या और राम मंदिर को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "कार सेवकों पर गोली चलवाने वाले, अब तक भगवान राम के मंदिर में न जाने वाले, अयोध्या जाकर लौट जाने वाले, ये समाजवादी पार्टी को चिंतन करने की आवश्यकता है." उन्होंने कहा कि सपा को सोचना चाहिए कि वह सनातन और हिंदू धर्म के विरोध में किस स्तर तक जा सकती है.

राहुल गांधी को बताया अबोध बालक

गुरु प्रकाश पासवान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा, "राहुल गांधी एक अबोध बालक की तरह व्यवहार कर रहे हैं." उन्होंने कहा कि राहुल गांधी 2004 से संसद में हैं. इसके बावजूद उनका कोई ऐसा भाषण या पंक्ति बताई जाए, जो लोगों को आज भी याद हो.

सदन की मर्यादा का ध्यान रखने की दी नसीहत

बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि संसद में राममनोहर लोहिया, अटल बिहारी वाजपेयी और प्रमोद महाजन जैसे नेताओं के भाषण आज भी लोगों को याद हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी सदन की मर्यादाओं का ध्यान नहीं रखते. सदन की कार्यवाही के दौरान हर सीमा का उल्लंघन किया जाता है और कामकाज बाधित होता है. पासवान ने राहुल गांधी को अपने व्यवहार में परिपक्वता लाने की सलाह दी.

यह भी पढ़ें- मंत्री इरफान के बयान पर भड़के JDU नेता राजीव रंजन, बोले- कांके भेजना चाहिए

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप का यू-टर्न! राइज एंड फॉल सीजन-2 को लेकर अब कही ये बात
तेज प्रताप का यू-टर्न! राइज एंड फॉल सीजन-2 को लेकर अब कही ये बात
दिवाली-छठ को लेकर CM सम्राट ने की हाईलेवल बैठक, दिए गए ये निर्देश
दिवाली-छठ को लेकर CM सम्राट ने की हाईलेवल बैठक, दिए गए ये निर्देश
मंत्री इरफान के बयान पर भड़के JDU नेता राजीव रंजन, बोले- कांके भेजना चाहिए
मंत्री इरफान के बयान पर भड़के JDU नेता राजीव रंजन, बोले- कांके भेजना चाहिए
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
आइजेनकोट बनेंगे इजरायल के नए PM? अरब पार्टियों का समर्थन लेकिन फंसा बड़ा पेच!
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
'नफरत फैलानी है तो बांग्लादेश चले जाएं', इरफान अंसारी के बयान पर बोले बालमुकुंद आचार्य
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
खिलाड़ी को लगी भयंकर चोट, मैदान पर आया स्ट्रेचर; अस्पताल में भर्ती
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
CJI पर केरल कांग्रेस की पोस्ट पर SC सख्त, 'कुछ भी स्वीकार नहीं, कमजोरी न समझें'
'ये राष्ट्र विरोधी बयान है', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'ये राष्ट्र विरोधी बयान', इरफान अंसारी पर अठावले की कड़ी प्रतिक्रिया; BJP ने राहुल को घेरा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
Embed widget