एक्सप्लोरर

मंत्री इरफान के बयान पर भड़के JDU नेता राजीव रंजन, बोले- कांके भेजना चाहिए

इरफान अंसारी के बांग्लादेश-नेपाल जैसे हालात वाले बयान पर जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने हमला बोला है. उन्होंने पटना के मनेर में हुए एनकाउंटर पर भी प्रतिक्रिया दी है.

जेडीयू नेता और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के बयान पर शुक्रवार (6 नवंबर 2026) को तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ऐसे नेताओं को सबसे पहले कांके भेजना चाहिए, जहां मानसिक स्वास्थ्य के इलाज के लिए अच्छी व्यवस्था है. राजीव रंजन ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां जनता अपने मताधिकार से नेताओं को जवाब देती है.

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री और कांग्रेस नेता इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था. उन्होंने दावा किया था कि दिल्ली में 40 लाख युवा सड़क पर उतरने को तैयार हैं और राहुल गांधी के एक आदेश का इंतजार कर रहे हैं. अंसारी ने कहा था कि राहुल गांधी ने फिलहाल इन युवाओं को रोक रखा है. उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर प्रधानमंत्री ने समय रहते हालात नहीं संभाले तो देश में बांग्लादेश और नेपाल से भी बदतर स्थिति हो सकती है.

यह भी पढ़ें- बिहार में अपराधी बेखौफ! अरवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

राजीव रंजन बोले- लोकतंत्र की ताकत समझें

इरफान अंसारी के इसी बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए राजीव रंजन ने कहा कि भारत बांग्लादेश या श्रीलंका नहीं है. यह दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है. यहां जनता अपने वोट की ताकत से नेताओं को जवाब देती है. उन्होंने कहा कि अगर नेताओं को लोकतंत्र पर भरोसा नहीं है तो जनता उन्हें सबक सिखाएगी. राजीव रंजन ने इरफान अंसारी के बयान को गंभीरता से लेने की जरूरत से भी इनकार किया.

मनेर एनकाउंटर पर पुलिस की कार्रवाई का समर्थन

राजीव रंजन ने मनेर में तीन अपराधियों के एनकाउंटर को लेकर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि पुलिस को यह कार्रवाई इसलिए करनी पड़ी, क्योंकि अपराधियों ने पहले पुलिस टीम पर गोलियां चलाई थीं. मुठभेड़ में मारे गए अपराधियों के खिलाफ आसपास के थानों में गंभीर मामले दर्ज थे. हाल में हुई एक हत्या में भी उनका नाम मुख्य आरोपी के तौर पर शामिल था.

24 राउंड फायरिंग के बाद पुलिस ने चलाई गोलियां

जेडीयू प्रवक्ता ने पटना एसएसपी की जानकारी का हवाला देते हुए कहा कि पुलिस के पहुंचने पर अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी. अपराधियों की ओर से 24 राउंड गोलियां चलाई गईं, जबकि पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में 18 राउंड फायरिंग की. बाद में घटनास्थल पर तीनों अपराधी मृत मिले. राजीव रंजन ने कहा कि उनके पास से हथियार भी बरामद हुए हैं. उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को हालात के मुताबिक उठाया गया कदम बताया.

यह भी पढ़ें- पटना के मनेर में एनकाउंटर के बाद बवाल, अस्पताल में रिंकू माली की पिटाई

नूरनैन अली एक कंसल्टेंट राइटर हैं, जिनकी विशेषज्ञता राजनीति, राज्य सरकार की नीतियों और क्राइम रिपोर्टिंग में है. उन्हें चुनावी कवरेज का लंबा अनुभव है. उन्होंने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2018, लोकसभा चुनाव 2019 और 2024 तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 और 2022 जैसे महत्वपूर्ण चुनावों को कवर किया है.  
नूरनैन अली साल 2014 से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली, बिहार और हरियाणा से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग की है. वे टोटल टीवी, रफ्तार न्यूज, एसएमबीसी स्वराज, ईटीवी भारत, वे2न्यूज और लल्लूराम जैसे मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पत्रकारिता के अलावा उन्हें खाना बनाना, किताबें पढ़ना और सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्में देखना पसंद है. वे गजल, कव्वाली और 90 के दशक के हिंदी गानों के भी शौकीन हैं.  
उन्होंने बीए (राजनीति शास्त्र एवं भूगोल) की शिक्षा प्राप्त की है. इसके साथ ही पत्रकारिता एवं विज्ञापन में 2 वर्षीय डिप्लोमा और ग्रामीण विकास में मास्टर्स किया है.  

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
लालू यादव सीवान कोर्ट में हुए पेश, किस मामले में मिली जमानत?
पटना के मनेर में एनकाउंटर के बाद बवाल, अस्पताल में रिंकू माली की पिटाई
पटना के मनेर में एनकाउंटर के बाद बवाल, अस्पताल में रिंकू माली की पिटाई
दिवाली और छठ पर बिहार सरकार अलर्ट, आज से स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
दिवाली और छठ पर बिहार सरकार अलर्ट, आज से स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टियां रद्द
बिहार में अपराधी बेखौफ! अरवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
बिहार में अपराधी बेखौफ! अरवल में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल की सजा पर रोक लगाने से SC का इनकार, दिवाली के दौरान छूट की मांग भी खारिज
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालिंया
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
NC में सियासी खलबली के बीच फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बताया पार्टी का फ्यूचर
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
सूर्यकुमार यादव ने परिवार के साथ पीएम मोदी से की मुलाकात, बच्ची का गाना सुन बजाई तालियां
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
दिवाली से पहले 'रामायण' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, पहले दिन वर्ल्डवाइड 150 करोड़ के पार हुई कमाई
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
'कुछ नियुक्ति पत्र तीसरी बार के लिए रोकेंगे', CM योगी ने किया यूपी में सरकार बनाने का दावा
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
Viral Video: घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
घर पहुंचना जंग से कम नहीं, सामने आए ट्रेनों के ये खतरनाक वीडियो
Embed widget