एक्सप्लोरर

Ramcharitmanas पर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के विवादित बयान से सियासत गरमाई, CM नीतीश की चुप्पी पर उठ रहा है सवाल

Chandrashekhar Controversy: रामचरितमानस पर एक बार फिर शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने विवादित बयान दिया है. इसको लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है.

पटना: शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Education Minister Chandrashekhar) ने यह दावा करके एक नया विवाद खड़ा कर दिया है कि रामचरितमानस (Ramcharitmanas) जैसे प्राचीन ग्रंथों में इतने हानिकारक तत्व हैं कि उनकी तुलना 'पोटेशियम साइनाइड' से की जा सकती है. आरजेडी (RJD) के नेता ने गुरुवार को देर रात एक कार्यक्रम में इस आशय की टिप्पणी की, जिसका एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आया है. वहीं, इस पर राजनीतिक बयानबाजी शुरू हो गई है. बीजेपी मीडिया पैनलिस्ट नीरज कुमार ने कहा कि शिक्षा मंत्री ने महान सनातन धर्म का अपमान किया है, जिसमें संत रविदास और स्वामी विवेकानंद जैसे प्रगतिशील लोग शामिल हैं. हम जानना चाहते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) इस अपमान पर चुप क्यों हैं?

बिहार की राजनीति गरमाई

आरजेडी के प्रवक्ता शक्ति यादव ने कहा कि यह सच है कि हमारी पार्टी सामाजिक न्याय के लिए खड़ी है, लेकिन यह सभी धर्मों के सम्मान के लिए भी खड़ी है. धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले किसी भी बयान से बचना चाहिए. वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा कि संविधान में कहा गया है कि सभी धर्मों को समान सम्मान दिया जाना चाहिए. ऐसा लगता है कि कुछ लोग महज सुर्खियों में बने रहने के लिए ऐसी बातें कहते हैं, जिसे हम अस्वीकार करते हैं.

चंद्रशेखर ने दिए थे ये बयान

बता दें कि शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने कहा कि यह सिर्फ मेरा विचार नहीं है, बल्कि हिंदी के बड़े लेखक नागार्जुन और समाजवादी विचारक राम मनोहर लोहिया ने भी कहा है कि रामचरितमानस में कई प्रतिगामी विचार हैं. मंत्री की इसी तरह की टिप्पणियों से इस साल की शुरुआत में विवाद पैदा हुआ था. चंद्रशेखर ने स्वीकार किया कि शास्त्रों में बहुत सी महान बातें हैं, लेकिन अगर किसी दावत में पोटेशियम साइनाइड छिड़ककर 55 व्यंजन परोसे जाते हैं, तो भोजन खाने लायक नहीं रह जाता.आरजेडी नेता ने आरोप लगाया कि जातिगत भेदभाव के बारे में उनकी टिप्पणियों के बाद उन्हें अपशब्द कहे गए और हमले की धमकियां भी मिलीं, लेकिन जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने इसी तरह की चिंता व्यक्त की तो किसी को कोई समस्या नहीं हुई.

आरजेडी ने विवादित बयान से किया किनारा

वहीं, उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि जाति जनगणना समतावादी समाज बनाने की दिशा में एक आवश्यक कदम है जिसमें गटर की सफाई जैसे कार्यों में शामिल लोगों के लिए सम्मान सुनिश्चित किया गया. हालांकि, आरजेडी के वरिष्ठ नेता को सहयोगी दल जनता दल यूनाइटेड और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी की आलोचना का सामना करना पड़ा, जबकि उनकी अपनी पार्टी ने उनकी टिप्पणियों से खुद को दूर रखने की कोशिश की.

ये भी पढे़ं: 'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड', चंद्रशेखर के फिर बिगड़े बोल, CM नीतीश का नाम लेकर BJP बोली- 'चख लीजिए'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
प्लास्टर की जगह कार्टन बांधा, भड़के तेजस्वी यादव, सीधे PM मोदी को घेरा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
80s Trend: तेज प्रताप ने शेयर की लालू-राबड़ी की तस्वीर, जानें क्या कहा
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'
बिहार NDA में तनातनी! JDU विधायक बोले- 'हम सरकार में हैं लेकिन...'

वीडियोज

BRICS Summit 2026 Update: Putin और PM Modi के संबोधन से लेकर, समिट की हर तस्वीर| PM Modi | Russia
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की हो गई सबसे बड़ी डील ? | India Russia Relations
BRICS Summit 2026: PM Modi और Putin की बैठक खत्म क्या क्या फैसला हुआ ? | India Russia Relations
Bhuvan Bam Interview: The Revolutionaries, BB Ki Vines और NBA पर खुलकर बोले Bhuvan, Pratibha, Gurfateh
BRICS Summit 2026: PM Modi-Putin को साथ देखते ही बढ़ी Trump की टेंशन ? | India Russia

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
हाथ मिलाए, गले लगाया...ऐसे मिले पीएम मोदी और व्लादिमीर पुतिन
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
...तो नीतीश कुमार के नाम पर JDU? पार्टी ने साफ किया स्टैंड
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
'भारतीय क्रिकेटर गन्ना नहीं कि निचोड़ लें...', क्यों भड़के सुनील गावस्कर, ICC को दी सलाह
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
OTT से लेकर थियेटर तक, इस हफ्ते दमदार फिल्में हुईं रिलीज, ये 5 हैं मस्ट वॉच
BRICS Summit 2026 LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
LIVE: पीएम मोदी और पेजेश्कियान के बीच द्विपक्षीय बैठक खत्म, अराघची भी मौजूद रहे
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
सत्तू-मखाना...कश्मीरी जायके से गलौटी कबाब तक, देखें BRICS का शाही मेन्यू
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
नई दिल्ली में रूस-चीन समेत BRICS देशों का जमघट; US-पाक मीडिया ने क्या कहा?
Monsoon Home Tips: बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
बरसात में बढ़ गया है मक्खी-चींटी का आतंक? पोंछे में मिलाएं 1 चीज
Embed widget