एक्सप्लोरर

'रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड', चंद्रशेखर के फिर बिगड़े बोल, CM नीतीश का नाम लेकर BJP बोली- 'चख लीजिए'

Chandrashekhar Controversial Statement: हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ आकादमी में आयोजित कार्यक्रम को शिक्षा मंत्री संबोधित कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने बयान दिया.

पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर (Bihar Education Minister Chandrashekhar) अपने विवादित बयानों को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. चंद्रशेखर ने इस बार फिर रामचरितमानस (Ramcharitmanas) को लेकर ही टिप्पणी की है. शिक्षा मंत्री ने कहा कि रामचारितमानस में पोटाशियम साइनाइड है, जब तक यह रहेगा तब तक इसका विरोध करते रहेंगे. हिंदी दिवस पर बिहार हिंदी ग्रंथ आकादमी में आयोजित कार्यक्रम को गुरुवार (14 सितंबर) को संबोधित कर रहे थे.

शिक्षा मंत्री ने एक चौपाई 'पूजहि विप्र सकल गुण हीना, शूद्र न पूजहु वेद प्रवीणा' पढ़कर सवालिया लहजे में कहा कि यह क्या है? क्या इसमें जाति को लेकर गलत बात नहीं कही गई है? शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने पिछली बार रामचारितमानस के सुंदर कांड को लेकर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीभ काटने की कीमत लगाई गई थी तो मेरे गले की कीमत क्या होगी?

शिक्षा मंत्री बोले- इन लोगों ने भी किया था विरोध

शिक्षा मंत्री यहीं नहीं रुके, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इन चीजों का विरोध डॉ. राम मनोहर लोहिया और नागार्जुन ने भी किया था. एकलव्य का अंगूठा काटा गया. आपलोग जगदेव प्रसाद को गोली मारने के कारण को जरा गूगल करके पढ़िएगा तो पता चल जाएगा कि मैं किन चीजों का विरोध कर रहा हूं.

शिक्षा मंत्री के बयान पर भड़की बीजेपी

शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के बयान पर बीजेपी ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर अजय अलोक ने शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. साथ ही यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भी रामचरितमानस में पोटेशियम साइनाइड नजर आता है तो आप भी चख लीजिए.

बता दें कि इसके पहले भी कई बार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर रामचरितमानस को लेकर बयान देकर विवादों में रह चुके हैं. एक बार फिर उन्होंने बयान देकर साबित कर दिया है कि वह अपनी जगह पर कायम हैं. पिछली बार भी बीजेपी ने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की थी लेकिन कुछ नहीं हुआ था.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बिहार दौरे पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, आज जाएंगे नालंदा, राजभवन जाकर मिले CM नीतीश 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा
NEET आंदोलन: शांतनु सहित प्रदर्शन करने वाले छात्र बेऊर जेल से रिहा

वीडियोज

Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
किसान आंदोलन के बीच शिवराज ने CM मोहन यादव को लिखी चिट्ठी, क्या कहा?
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
सिद्धारमैया ने मांगा प्रह्लाद जोशी का इस्तीफा, बोले - 'वह भी...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget