एक्सप्लोरर

Bihar Poster Politics: तेजस्वी यादव को BJP ने बताया 'लापता' तो जन सुराज ने खोजा 'पता', कहा-'दुबई घूम रहे राजकुमार'

Poster Politics: बाढ़ की त्रासदी के बीच तेजस्वी यादव दुबई में हैं. इसे लेकर बीजेपी और जन सुराज पार्टी दोनों ने पोस्टर से उन पर हमला किया है. एक ने गायब बताया है, तो दूसरे ने पता खोज निकाला है.

BJP And Jan Suraaj attacked On Tejashwi Yadav: उत्तर बिहार के लगभग 13 जिलो में कई लोग अभी बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं. बिहार सरकार बाढ़ पीड़ित लोगों को हर संभव मदद के देने के प्रयास में जुटी हुई है तो वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अभी दुबई के दौरे पर हैं. अब इसको लेकर बिहार में राजनीति तेज है. बीजेपी ने ट्विटर हैंडल पर पोस्ट कर तेजस्वी यादव के लापता होने का पोस्टर जारी कर दिया है, तो नई बनी प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने भी पोस्ट के जरिए हमला किया है.

आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर लगाया पोस्टर

जन सुराज पार्टी ने पोस्टर में लिखा है कि पूरा बिहार डूब रहा है. बिहार का राजकुमार दुबई घूम रहा हैं और सबसे बड़ी बात है कि जन सुराज का पोस्टर आरजेडी प्रदेश कार्यालय के बाहर ही लगाया गया है. प्रशांत किशोर और उनकी पार्टी कार्यकर्ता लगातार पहले से भी लालू प्रसाद और उनके बेटे तेजस्वी यादव पर हमलावर रहे हैं. अब बाढ़ की त्रासदी पर  सक्रिय कार्यकर्ता अपर्णा यादव ने राजद कार्यालय के बाहर एक पोस्टर लगाया है.

बीते शुक्रवार को भी बीजेपी के ट्विटर हैंडल पर एक पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें तेजस्वी यादव की ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर लगाया गई थी और लिखा गया है- नाम तेजस्वी यादव, काम राघोपुर से गद्दारी, रंग गिरगिट से भी तेज बदलना, बाढ़ आपदा में दुबई में रहे हैं- मौज-मस्ती, ट्विटर हैंडल पर ऊपर में लिखा गया है 'लापता' की तलाश. तेजस्वी यादव पर इस तरह के पोस्ट वार पर आरजेडी काफी गुस्से में दिख रही है.

आरजेडी प्रवक्ता ने साधा सरकार पर निशाना

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि तेजस्वी यादव का काम जनता के दिलों में है. तेजस्वी यादव का एक-एक नेता कार्यकर्ता बाढ़ पीड़ित की मदद कर रहा है, उन्हें सेवा दे रहा है. डबल इंजन की सरकार में एक ही इंजन दिखाई दे रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी लापता है और यह खोज रहे हैं नेता प्रतिपक्ष को. यह पोस्टर जारी करने का मतलब है कि बिहार सरकार से बिहार नहीं संभाल रहा है. सरकार लाचार बेबस हो गई है. जब तक डबल इंजन सरकार से मुक्ति नहीं मिलेगी, बिहार की जनता का भला नहीं होगा. 

ये भी पढ़ेंः Bihar Politics: 'नीतीश कुमार को भारत रत्न मिलना चाहिए', पटना में जेडीयू ने पोस्टर के जरिए की डिमांड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
MLC बनने पर दीपक प्रकाश की पहली प्रतिक्रिया, सम्राट-नीतीश का नाम लेकर क्या बोले?
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी के मामा साधु यादव का बयान, 'नहीं सुधरे तो…'
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बने MLC, राज्यपाल ने किया मनोनीत
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली
बिहार: शादी बाद प्रेमी संग फरार, अब कई टुकड़ों में ट्रॉली में मिली

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
चीन-रूस के साथ हुई जंग तो क्या करेगा अमेरिका, ट्रंप के प्लान का खुलासा
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
रांची प्रोटेस्ट: सरकार से बातचीत पर आज साफ होगी तस्वीर, JPSC केस में 5 और अरेस्ट
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget