एक्सप्लोरर

Bihar Crime: पटना के मसौढ़ी में युवक को गोलियों से किया छलनी, मौके पर मौत

Patna Murder: युवक ने कुछ दिनों से जमीन खरीद बिक्री का काम शुरू किया था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन के विवाद में ही उसकी हत्या की गई है.

Patna News: बिहार में खून खराबा रुकने का नाम नहीं ले रहा है. पटना जिले के मसौढ़ी में शनिवार को दिनदहाड़े एक युवक को बोलेरो से आए अपराधियों ने गोलियों से छलनी कर दिया. युवक को आठ गोली मारी गई है, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. ये घटना पावर ग्रिड के नजदीक जहानाबाद रोड पर हुई है. 

दुकानदारों ने दुकानों के शटर गिरा दिए

इस वारदात के बाद शहर में दहशत फैल गई और तमाम दुकानदारों ने अपनी दुकानों का शटर गिरा दिया. अपराधियों के गोलियों का निशाना बने युवक की पहचान मुकेश कुमार उर्फ छोटन के रूप में हुई है.

मृतक यवुक के पिता जगदीश यादव मसौढ़ी में कपड़े की दुकान चलाते हैं. वहीं युवक ने कुछ दिनों से जमीन खरीद बिक्री का काम शुरू किया था. ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन के विवाद में ही उसकी हत्या की गई है.

घटनास्थल से 8 खोखा बरामद किया गया 

मृतक के परिजनों के मुताबिक मुकेश पहले होटल में खाना खाने के लिए गया था, जहां भीड़ के कारण वह बाहर रोड पर आ गया. उसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया, वह भी सड़क पर दिनदहाड़े. इधर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है. इस घटना के बाद लोग पुलिस पर भी कई सवाल खड़े कर रहे हैं. 

घटना के बारे में थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि मृतक मुकेश अपने किसी साथी के साथ बाइक पर बैठकर जहानाबाद वाली रोड पर जा रहा था. उसी वक्त किसी अज्ञात वाहन से कुछ अपराधी आए और हत्या कर फरार हो गए. इधर स्थानीय विधायक रेखा देवी ने भी घटना की कड़ी निंदा कर विधि व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं और अपराधियों के अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है.

ये भी पढ़ें:  निकलने वाली थी मामा की बारात, उससे पहले ही भांजों ने तोड़ा दम, किशनगंज की नदी में डूबे एक ही परिवार के 3 मासूम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
TMC के पूर्व प्रत्याशी कैलाश मिश्र मधुबनी से गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल में धोखाधड़ी केस में है नाम
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
'Fire सेफ्टी नियमों की अनदेखी करने वाले...', खान सर की कोचिंग पर बोला बिहार अग्निशमन विभाग
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
दीपक प्रकाश को MLC नहीं बनाए जाने की क्या है वजह? उपेंद्र कुशवाहा के 3 बड़े झटकों के समझें मायने
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'
लालू यादव और राबड़ी देवी की सुरक्षा हटाने पर भड़की RJD, मनोज झा बोले- 'जिन्हें मच्छर भी नहीं काटता...'

वीडियोज

Khan Sir Controversy: किराए के कमरे से 'Coaching King' बनने तक का सफर | Faizal Khan | Patna News
Salman Khan से लेकर Amitabh Bachchan तक, Andre Timmins ने सुनाए IIFA के यादगार पल
E20 Petrol vs Power Petrol | क्या Power Petrol वाकई बेहतर है? #e20petrol #autolive
Maruti Suzuki WagonR : India's first flex fuel car | #marutisuzuki #wagonr #flexfuel #autolive
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आई बड़ी खबर |Patna Coaching Firing

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, भतीजे अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को मिली ये जिम्मेदारी
TMC में बगावत के बाद ममता बनर्जी का बड़ा दांव, अभिषेक के 'पर' कतरे, डेरेक ओ'ब्रायन को दी ये जिम्मेदारी
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
यूपी: फिर बढ़े रसोई गैस के दाम, अब लखनऊ में इतने दाम में मिलेगा घरेलू LPG सिलेंडर
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
FIFA World Cup: वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
वर्ल्ड कप टीम के साथ आए इराक के फुटबॉलर को अमेरिका ने किया डिटेन, घंटों चली पूछताछ
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द, सुनाया किस्सा
'वो मुझे बार-बार किस करता रहा', 'मुन्ना भाई MBBS' की इस एक्ट्रेस का सालों बाद छलका दर्द
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, PM मोदी का जिक्र कर शशि थरूर ने दिया जवाब
इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने राहुल गांधी की योग्यता पर उठाया था सवाल, शशि थरूर ने दिया जवाब
Petrol-Diesel Price: क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
क्या घरेलू सिलेंडर के साथ आज पेट्रोल-डीजल की भी बढ़ी कीमत? चेक करें लेटेस्ट रेट
UGC Net Exam schedule: NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
NTA ने जारी किया UCG NET परीक्षा का शेड्यूल, जानें कब से कब तक होगी परीक्षा?
Embed widget