एक्सप्लोरर

Bihar Crime: बिहार के पटना में बेखौफ हुए अपराधी, आए दिन संगीन वारदातों को दे रहे अंजाम

Patna Crime: थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि हत्या का कारण क्या हो सकता है.

Young Man Shot Dead: राजधानी पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढ़कर बोल रहा है और थाने के पास में ही संगीन घटना को अंजाम दिया जा रहा है. पटना में अपराधी रंगदारी, हत्या और लूट जैसी घटनाओं को सरेआम अंजाम दे रहे हैं. कई इलाकों में बदमाश दिनदहाड़े फायरिंग कर लोगों में खौफ पैदा कर रहे हैं. 

ताजा मामला पटना के बाईपास थाना क्षेत्र का है, जहां थाना परिसर से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित बेगमपुर में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर डाली गई. अपराधियों ने युवक को हत्या के बाद उसके शव को बोरे में भर के बेगमपुर पार पोखर स्थित कूड़े के ढेर पर फेंक दिया. शनिवार देर रात पुलिस ने युवक का शव कूड़े से बरामद किया है.

एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुटी

सूचना मिलने के बाद आस-पास के इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक युवक की पहचान उसी इलाके के बेगमपुर निवासी नीतीश कुमार (25 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वाड के माध्यम से छानबीन शुरू कर दी है. घटना की जानकारी देते हुए बाईपास थाना के प्रभारी राजेश कुमार झा ने बताया कि शनिवार की देर शाम उन्हें सूचना मिली थी कि बेगमपुर पार पोखरा के नजदीक बोरे में एक युवक का शव पड़ा है. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे से शव को निकाला तो मृतक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में हुई है, जो बेगमपुर का निवासी बताया जा रहा है.

सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है पुलिस

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्ट्या में मामला गोली मारकर हत्या का प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है और घटनास्थल के आस-पास के सीसीटीवी कैमरा को भी खंगाल रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. पूछताछ के बाद ही इस बात का खुलासा हो पाएगा कि हत्या का कारण क्या हो सकता है. उन्होंने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है.

ये भी पढ़ेंः महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि के बहाने राजपूतों को जुटाने की कोशिश में JDU! MLC संजय सिंह का शक्ति प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
लखीसराय भगदड़: 8 मौतें, 4 लाख मुआवजा, कैसे हुआ हादसा? | बड़ी बातें
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget