एक्सप्लोरर

Madhepura News: रात के अंधेरे में प्रेमिका से मिलने पहुंचा था युवक, बंद कमरे कर रहा गुफ्तगू, परिजनों ने देखा तो...

स्थानीय लोग बताते हैं कि युवक अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से मुरलीगंज थाना अंतर्गत रजनी गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. जहां रंगेहाथ पकड़े जाने के बाद उसे खदेड़ कर गोली मार दी गई.

मधेपुरा: बिहार के मधेपुरा जिले में प्रेमिका से मिलने पहुंचे शख्स की गोली मारकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार घटना सदर अनुमंडल के मुरलीगंज थाना के रजनी वार्ड नंबर-14 की है. बताया जाता है कि सोमवार की रात युवक ने अपनी बहन के ससुराल जाने की बात कह कर दोस्त से बाइक मांगी और निकल पड़ा. लेकिन मंगलवार की सुबह परिजनों को उसके मौत की सूचना मिली.

होटल में काम करता था युवक

मृतक की पहचान दिनेश साह के 25 साल के बेटे छोटू साह के रूप में की गई है, जो मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पंचगछिया गांव का रहने वाला था. घटना के संबंध में मृतक के साथी जय कुमार ने बताया कि युवक मधेपुरा जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक होटल में काम करता था. सोमवार की शाम वो मेला देखने की बात कह कर उसकी बाइक लेकर दुकान से निकला था. उसने बताया था कि वो अपने जीजा के यहां रामनवमी का मेला देखने जा रहा है.

Bihar Politics: 'बीमार आदमी ही खुद को बताता है ठीक', ललन सिंह के बयान पर चिराग पासवान ने कसा तंज, पढ़ें क्या कहा

जय की मानें तो युवक मेला जाने के बजाय वो कहीं और चला गया, जहां उसकी हत्या हो गई. वहीं, स्थानीय लोग बताते हैं कि वो अपने चचेरे भाई के साथ बाइक से मुरलीगंज थाना अंतर्गत रजनी गांव अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. उसका भाई घर के बाहर था, जबकि छोटू प्रमिका के घर में था. इस दौरान लड़की के परिवार वाले अचानक जग गए, जिसके बाद उसका भाई भाग गया. छोटू ने भी अपनी बाइक स्टार्ट का भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ लोगों उसका पीछा कर उसे गोली मार दी.

पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस

वहीं, लोगों द्वारा उसके भाई को भी पकड़ लिया गया, जिसे बाद में पुलिस अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई. इसके अलावा अन्य दो लोगों को भी पुलिस ने पकड़ा है. इस मामले में मुरलीगंज थाना अध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने फिलहाल किसी की गिरफ्तारी से इंकार करते हुए बताया कि घटना की सूचना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया है. मृतक के परिजनों की ओर से शिकायत का इंतजार किया जा रहा है. पुलिस इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है. 

यह भी पढ़ें -

Bihar Blast: नालंदा में नीतीश कुमार के कार्यक्रम के दौरान ब्लास्ट, बाल-बाल बचे CM, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

Bihar Politics: CM नीतीश कुमार की सभा में धमाके पर तेज प्रताप यादव ने दी प्रतिक्रिया, पढ़ें- आरजेडी नेता ने क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
बांकीपुर में PK की जीत के बाद JDU भी सतर्क! निशांत कुमार बोले- 'युवाओं को...'
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट...
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'
JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, 'मुंह छिपाते फिर रहे'

वीडियोज

R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)
Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'खुद अमेरिका...'
FCRA पर US के सांसद की टिप्पणी पर भड़का भारत, 'ये हमारा आंतरिक मामला'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
RJD की इकाइयां भंग होने पर रोहिणी आचार्य का बड़ा बयान, 'कट्टर लालूवादियों को...'
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
पीएम मोदी की बैठक में पहली पंक्ति में सयानी घोष, यूसुफ पठान पर तस्वीर साफ
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
रिटायरमेंट के 7वें दिन छलका रहाणे का दर्द, बोले- 'पानी पिलाने में...'
Spider Man BO: ‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' से RRR तक 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
‘स्पाइडर मैन' 8वें दिन 400 करोड़ के हुई पार, 'बॉर्डर 2' सहित 13 फिल्मों का रिकॉर्ड भी तोड़ा
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
लोकसभा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन? MPs को व्हीप जारी, NDA के भी निर्देश
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
शेख हसीना के मीडिया इवेंट पर आया भारत सरकार का बयान, जानें क्या कहा
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget