एक्सप्लोरर

Bihar: महिला SI से छेड़छाड़, एसपी ने आरोपी एएसआई को किया सस्पेंड, पीड़िता बोली- 'पहली पोस्टिंग थी और...'

Jehanabad News: बिहार के जहानाबाद में एक प्रशिक्षु दलित महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने एएसआई मानस पांडे पर छेड़खानी का आरोप लगाया है. इसके बाद एसपी विनीत कुमार ने एक्शन लिया है.

Bihar News: बिहार के जहानाबाद जिले के नए एसपी विनीत कुमार ने एक गंभीर मामले में बड़ी कार्रवाई की है. एक प्रशिक्षु दलित महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर के साथ छेड़छाड़ के आरोपी एएसआई मानस पांडे को निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही एसपी ने इस मामले में मामला दर्ज करने का आदेश दिया है. निलंबन के दौरान एएसआई को जिला मुख्यालय से बाहर करने के लिए मगध पुलिस महानिरीक्षक से गुजारिश की है.

महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने 24 जून को जहानाबाद के महिला थाने में अपनी शिकायत दर्ज कराई थी. यह घटना 9 मार्च को हुई थी, जब पीड़िता ने तत्कालीन एसपी से इसकी शिकायत की थी. हालांकि, उस समय जांच को दबा दिया गया था. नए एसपी के पदभार संभालने के बाद पीड़िता ने फिर से अपनी बात रखी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई.

क्या है पूरा मामला?

आरोपी एएसआई मानस पांडे पहले जहानाबाद एसडीपीओ कार्यालय में तैनात था. पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि घटना के दिन वह अपने बैरक में थीं. पास के कमरे में रहने वाले मानस पांडे ने बाथरूम जाते समय उनका रास्ता रोका और छेड़छाड़ शुरू कर दी. जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने धमकी दी कि अगर उन्होंने इसकी शिकायत की, तो वह उन्हें गोलियों से छलनी कर देंगे. इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि अगर वह निलंबित हुए, तो पीड़िता को जिंदा नहीं छोड़ेंगे.

इस घटना से महिला सब इंस्पेक्टर कई दिनों तक डर के साये में रहीं. काफी हिम्मत जुटाने के बाद उन्होंने 28 मार्च को तत्कालीन एसपी को लिखित शिकायत दी थी. एसपी ने उस समय मामले की जांच के लिए आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी) को आदेश दिया था. पीड़िता ने यह भी आशंका जताई थी कि आरोपी उनकी हत्या भी करा सकता है. उन्होंने अपनी जान-माल की सुरक्षा के लिए भी गुहार लगाई थी.

पहली पोस्टिंग में ही हुआ उत्पीड़न

महिला सब इंस्पेक्टर की यह जहानाबाद में पहली पोस्टिंग थी. इसके बावजूद उन्हें इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा. उनकी हिम्मत और नए एसपी की त्वरित कार्रवाई से इस मामले में अब कानूनी और विभागीय प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आरोपी एएसआई को पुलिस लाइन में बुला लिया गया है और जांच तेजी से चल रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
BPSC 72वीं प्रीलिम्स परीक्षा स्थगित, नोटिस जारी, 26 जुलाई को 996 सेंटर पर था एग्जाम
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लालू प्रसाद को IGIMS से मिली छुट्टी, पूर्व मुख्यमंत्री का अब दिल्ली AIIMS में होगा इलाज
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
लोकतंत्र के चीरहरण को कपड़ों से कैसे ढकेंगे? सोनम वांगचुक को हटाने पर RJD की पहली प्रतिक्रिया
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget