एक्सप्लोरर

'सरकार को बदलने का...', दीपांकर भट्टाचार्य का नीतीश कुमार पर जोरदार हमला, जीत का किया दावा

भट्टाचार्य ने कहा कि 2020 के चुनाव में महागठबंधन उत्तर बिहार में थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के कारण सरकार बनाते-बनाते रह गई. इस बार हम तैयारी करेंगे कि उत्तर बिहार में भी हमारा प्रदर्शन बेहतर हो.

Dipankar Bhattacharya News: भाकपा माले बिहार के विभिन्न जिलों और विधानसभा क्षेत्रों में किया जा रहा बदलो बिहार यात्रा का समापन आज राजधानी पटना में हुआ. पटना में समापन के दौरान माले के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने एबीपी से खास बातचीत की. दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि कुल चार यात्राएं चलीं. मध्य बिहार में दो और उत्तर बिहार में दो.

'सबसे जरूरी है सरकार को बदलना'

भट्टाचार्य ने कहा कि बात सीधी सी है. यात्रा के दौरान हमारा नारा था. बदलो सरकार बदलो बिहार. इस यात्रा की शुरुआत पिछले साल अक्टूबर के महीने में हुई थी. इस दौरान हम जहां भी पहुंचे वहां के लोगों ने कहा कि बदलाव बहुत जरूरी है और इस बदलाव के लिए सबसे जरूरी है सरकार को बदलना.

उन्होंने कहा, "लोगों का मानना है कि इस सरकार के रहते अब और आगे बिहार नहीं बढ़ सकता. चुनाव आ रहा है और सरकार को बदलने का असली वक्त चुनाव ही है. 20 साल से बिहार में यह सरकार है. पहले नीतीश कुमार जी और सुशील कुमार मोदी जी थे, लेकिन 2014 से नरेंद्र मोदी भी आ गए और इस डबल इंजन की सरकार ने बिहार को ठगने का काम किया है."

2020 के चुनाव में महागठबंधन उत्तर बिहार में थोड़ा कमजोर प्रदर्शन के कारण सरकार बनाते-बनाते रह गई. इस बार हम तैयारी करेंगे कि उत्तर बिहार में भी हमारा प्रदर्शन बेहतर हो. पटना में हुई यात्रा में जिन विधानसभा सीटों से यह यात्रा गुजरी वहां के लोग इस सरकार से ऊब चुके हैं. जो नारा हमने दिया यह हमारा नारा नहीं बल्कि बिहार के जनता का नारा है. जनता कह रही है कि सरकार को बदलना है.

दीपांकर भट्टाचार्य से जब पूछा गया कि तेजस्वी यादव ने आज युवा संवाद में कई घोषणाएं की है क्या इसके साथ आपकी पार्टी खड़ी है? इस पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल हम साथ खड़े हैं. आप देखिए कि नीतीश कुमार पिछले 20 सालों से 400 का पेंशन दे रहे थे, लेकिन चुनाव से पहले उनकी नींद खुली और आप कह रहे हैं 1100 देंगे. उनको 20 साल लग गए 400 से 1100 तक पहुंचने में.

महागठबंधन ने पहले ही यह ऐलान कर दिया है कि सरकार बनेगी तो पेंशन की राशि 1500 रुपये होगी. इतना ही नहीं ढाई हजार रुपये जरूरतमंद महिलाओं को भी मासिक सम्मान निधि होगा. महागठबंधन में एआइएमआइएम को जगह देने के सवाल पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि इस बात कि मुझे जानकारी नहीं कि वह महागठबंधन में आना चाह रहे हैं लेकिन अगर आना चाहते हैं तो राजद और अन्य पार्टियों से बात कर रहे होंगे. इस बार बिहार में लड़ाई सीधी है. एनडीए को हराना है. 2020 में एआइएमआइएम के पांच विधायक जीते थे, लेकिन चार आरजेडी में ही आ गए. ऐसे में आने वाले दिनों में देखेंगे क्या करना है? 

मल्लिकार्जुन खड़गे पर क्या कहा?

मल्लिकार्जुन खड़गे के जरिए बिहार को छोटा राज्य कहे जाने पर दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा कि नहीं बिहार छोटा नहीं बड़ा राज्य है. उनका यह कहने का मतलब ये नहीं रहा होगा. सवाल तो यह है कि मोदी जी वही जाते हैं, जहां-जहां चुनाव होते हैं, जहां उनकी जरूरत है, वहां वह जाते नहीं है. पहलगाम में इतनी बड़ी घटना हुई वहां नहीं गएदिल्ली में मीटिंग हुई तो वहां भी नहीं गए. बिहार में चले आए. पीएम मोदी को चुनाव के अलावा और कुछ समझ में नहीं आता। चुनाव के हिसाब से वह चलते हैं लेकिन इस बार बिहार भी उन्हें जवाब दे देगा.

ये भी पढ़ें: दीपावली और छठ पर बिहार आने वालों की टेंशन होगी खत्म, सरकार चलाएगी 299 स्पेशल बसें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
'चंदा चोर और पेपर लीक वाले BJP दफ्तर में रहते हैं', तेजस्वी के वीडियो से बवाल!
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget