एक्सप्लोरर

Bihar Weather: घना कोहरा... शीतलहर, बिहार में दस्तक देने वाली है कड़ाके की ठंड! पढ़ें आज कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather Update: चार से पांच दिसंबर के बीच बिहार का तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है. राज्य का औसत तापमान अभी 27 से 28 डिग्री के करीब दर्ज किया गया है.

Bihar Weather Today: बिहार में बहुत जल्द कड़ाके की ठंड का असर देखने को मिलेगा. अभी जो ठंड पड़ रही है वह सामान्य से 2-3 डिग्री कम है. अब पर्वतीय इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई है जिससे ठंड में बढ़ोतरी की संभावना है. पटना मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक बहुत ज्यादा बदलाव तो नहीं होगा लेकिन दो-दिनों बाद चार से पांच दिसंबर के बीच राज्य का तापमान तीन से चार डिग्री तक गिर सकता है.

आज (सोमवार) दक्षिण बिहार के जिलों में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. हालांकि वर्षा नहीं होगी. दिन का तापमान गिरेगा क्योंकि चक्रवाती तूफान फेंगल उत्तर तमिलनाडु एवं पुदुचेरी तट के बीच पुदुचेरी के पास 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति पार कर गया है.

एक पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से औसत 5.8 किलोमीटर ऊपर पश्चिमोत्तर भारत से पश्चिम दिशा में मौजूद है. साथ ही उत्तर भारत में समुद्र तल से औसत 12.6 किलोमीटर ऊपर 120 नॉट की हवाएं चल रही हैं. इसके प्रभाव से दक्षिण बिहार के कुछ क्षेत्रों में विशेषकर झारखंड से सटे जिलों जैसे बांका, जमुई, गया, नवादा और औरंगाबाद में मध्यम से उच्च स्तर के बादल देखे जा सकते हैं.

पछुआ हवा के प्रवाह में होगी बढ़ोतरी

इसका असर नालंदा, पटना और जहानाबाद में भी देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के अनुसार कल (मंगलवार) बिहार में घना कोहरा छाया रह सकता है. इसके अलावा शीतलहर की भी उम्मीद है. क्योंकि पछुआ हवा के प्रवाह में बढ़ोतरी होगी.

रोहतास में 10 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान

बिहार के कुछ जिलों में ठंड अधिक बढ़ गई है. रविवार को मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में रोहतास के डेहरी में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना के न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी आई. यहां का न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री दर्ज किया गया है. 1.5 डिग्री की कमी के साथ पटना का अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है. सबसे अधिक तापमान अररिया में 31.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य का औसत तापमान 27 से 28 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- बिहार बिजनेस कनेक्ट 2024: आज पटना पहुंच रहे देश-दुनिया के बड़े निवेशक, चिराग पासवान भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
'उस वक्त आप छोटी राजनीति...', वंदे मातरम पर चिराग पासवान गुट ने कांग्रेस को घेरा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
मधुबनी: रौशन यादव के परिवार से मिले तेजस्वी यादव, आर्थिक मदद और नौकरी का वादा
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
JPSC परीक्षा: HC के फैसले पर कांग्रेस सांसद बोले, 'झारखंड सरकार को...'
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया
कांग्रेस में शामिल नहीं हो सके गोपाल मंडल, नीतीश और PM मोदी का नाम लिया

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget