एक्सप्लोरर

Bihar Weather: सावधान! बिहार में 2 दिन तक झमाझम बारिश के आसार, ठंड भी बढ़ेगी, IMD का अलर्ट जारी

IMD Rain Alert: बिहार के मौसम में आज से बदलाव देखने को मिलेगा. प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा.

Bihar Weather Today: बिहार में अभी खुशनुमा मौसम देखा जा रहा है. अभी तक बहुत ज्यादा ठंड का कहर देखने को नहीं मिला है, लेकिन आज (शुक्रवार) से मौसम में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार 28 और 29 दिसंबर को राज्य के मौसम में बदलाव दिखेगा. दक्षिण बिहार के सभी जिलों तो उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान है.

पश्चिमी विक्षोभ से आएगा मौसम में परिवर्तन

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार कल (28 दिसंबर) और परसों (29 दिसंबर) पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव आएगा. एक चक्रवातीय परिसंचरण पूर्वी बांग्लादेश और उत्तरी पंजाब एवं उसके आसपास 1.5 किलोमीटर ऊपर बना है. इस दौरान निचले वायुमंडल में पूर्वी एवं पश्चिमी हवाओं का मिश्रण होने से बिहार के मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है. इसके कारण राज्य के कई जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है. वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है.

इसका असर आज (27 दिसंबर) से ही देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार आज राज्य के दक्षिण पश्चिम इलाके के बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर और अरवल में शाम तक मौसम में बदलाव होने का असर दिखने लगेगा. शाम से ही इन जिलों में कुछ-कुछ जगहों पर हल्की या मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है. 28 दिसंबर को इन जिलों में अधिक बारिश तो दक्षिण बिहार में पटना सहित सभी 19 जिलों में हल्की या मध्यम स्तर के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी की संभावना है. धूप नहीं निकलने से दिन का तापमान गिरेगा.

28 दिसंबर को कहां-कहां बारिश की संभावना?

शनिवार (28 दिसंबर) को उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके में पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में बारिश की चेतावनी दी गई है. 29 दिसंबर को राज्य के दक्षिण पूर्व इलाके में भागलपुर, मुंगेर, खगड़िया, बांका और जमुई में वर्षा होने की चेतावनी दी गई है.

31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट

प्रदेश में बारिश तो होगी लेकिन तापमान में कोई विशेष गिरावट नहीं आएगी. 31 दिसंबर के बाद से न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री गिरावट का पूर्वानुमान है. शीतलहर वाली स्थिति नए साल के पहले दिन से देखने को मिल सकती है. आज (शुक्रवार) दक्षिण पश्चिम इलाके को छोड़कर अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है. 

कहां कितना रहा तापमान?

गुरुवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, राज्य के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई. सहरसा और समस्तीपुर में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 9.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सबसे अधिक खगड़िया में 28.02 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

यह भी पढ़ें: Manmohan Singh Death: 'देश आपका दीवाना रहेगा सर...', तेजस्वी यादव ने दी डॉक्टर मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बेगुसराय शेल्टर होम से 5 नाबालिग लड़कियां गायब, तलाश जारी
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
बांकीपुर उपचुनाव: नीतीश कुमार की पहली प्रतिक्रिया, 'हमने पिछले...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
PoK में प्रदर्शनकारियों पर PAK ने AK-47 से बरसाईं गोलियां, 11 की मौत
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
जंतर-मंतर पर प्रोटेस्टर्स की निगरानी गैर-कानूनी थी या नहीं? HC करेगा फैसला
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
श्रीलंका दौरे के लिए आज टीम इंडिया का ऐलान! इन खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
Huma Qureshi Birthday: आमिर-शाहरुख के साथ एड में किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
आमिर-शाहरुख के साथ किया था काम, फिर इस डायरेक्टर ने बदली हुमा कुरैशी की जिंदगी
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
झारखंड पेपर लीक केस में JPSC अध्यक्ष का इस्तीफा, बोले- 'स्वेच्छा से...'
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
5 साल बाद 600 मील दूर मिला खोया हुआ पालतू कुत्ता, मालिक से मिलते ही भावुक
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
ChatGPT Down, बार-बार काम करना बंद क्यों कर देती हैं ऑनलाइन सर्विसेस?
Embed widget