एक्सप्लोरर

बिहार में गर्मी से कब मिलेगी राहत? बारिश को लेकर आया बड़ा अपडेट, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Bihar Weather News: बिहार के गया में तीसरे दिन भी तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तक रहा. कई जिलों में हीट वेव का असर भी देखा गया. शुक्रवार को भी मौसम में बदलाव की कोई संभावना नहीं है.

Bihar Weather Update: बिहार में पिछले 5-6 दिनों से लगातार तापमान में बढ़ोतरी के साथ तपिश वाली गर्मी सत्ता रही है. मौसम विभाग की मानें तो आज शुक्रवार को भी राज्य में गर्मी का सितम बरकरार रहेगा, लेकिन बिहार वासियों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. कल यानी 26 अप्रैल की शाम से मौसम में बदलाव की संभावना है, जो 30 अप्रैल तक प्रभावी रहेगा. इस दौरान कई जिलों में बारिश, वज्रपात और 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है.

वहीं राज्य के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आने का भी अनुमान है. लेकिन, आज शुक्रवार और कल शनिवार दोपहर तक कोई राहत की उम्मीद नहीं है.

बारिश, वज्रपात और तेज आंधी चलने की संभावना 
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पूर्वी हवा सक्रिय होने एवं अन्य मौसमी घटकों के प्रभाव से निकले क्षोभमंडल में नमी की मात्रा में वृद्धि हो रही है, जिसके कारण 26 अप्रैल की शाम से 30 अप्रैल के बीच राज्य के कई जिलों में बिजली चमकने, वज्रपात तथा हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

कुछ जिलों में भारी बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है. इस दौरान राज्य के कई जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने तथा वज्रपात के साथ तेज आंधी चलने की संभावना भी है. मौसम विभाग ने किसान भाइयों को विशेष रूप से अलर्ट रहने की सलाह दी है और खुले में रखी फसल को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं.

26 अप्रैल से बदलेगा मौसम
मौसम का मिजाज कल यानी 26 अप्रैल की शाम से परिवर्तन होगा, लेकिन दिन के तापमान में कोई विशेष अंतर नहीं होगा बल्कि शुक्रवार और शनिवार को 1 से 2 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी होने का पूर्वानुमान है. इस दौरान कई जिलों में भीषण गर्मी उष्ण लहर और लू की संभावना बनी रहेगी. दक्षिण बिहार में गया, औरंगाबाद, डेहरी, बक्सर, भोजपुर, पटना और नालंदा में तपिश वाली गर्मी की संभावना है, तो उत्तर बिहार के पश्चिमी इलाके के गोपालगंज, मोतिहारी, पश्चिम चंपारण, सारण, सीवान, दरभंगा, शिवहर और मुजफ्फरपुर जिले में आज और कल के तापमान में 1 से 2 डिग्री की वृद्धि की संभावना है.

तीसरे दिन गया में सबसे ज्यादा तापमान
बीते गुरुवार को भी राज्य के कई जिलों के तापमान में हल्की वृद्धि दर्ज की गई. कई जिलों में कम तापमान में भी उष्ण लहर और लू की स्थिति दर्ज की गई. मोतिहारी में 41.8 डिग्री तापमान रहा, यहां हीट वेव ने भी काफी परेशान किया. सुपौल में 40.01 डिग्री तापमान रहा, यहां हीट वेव का अलर्ट भी जारी किया गया था.

गुरुवार को राज्य के 15 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. इसमें सबसे अधिक तापमान लगातार तीसरे दिन गया में 42.6 डिग्री सेल्सियस रहा. रोहतास के डेहरी और बक्सर में 42.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. राजधानी पटना में 41.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. हालांकि किशनगंज के तापमान में बहुत ज्यादा वृद्धि नहीं रही, यहां 34.02 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा.

यह भी पढ़ें: Film Phule: सावित्री बाई फुले पर अधारित फिल्म पर बोले उपेंद्र कुशवाहा, सरकार से कर दी ये खास मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी
बिहार: STET 2026 को लेकर बड़ी खबर, आवेदन की तारीख जारी

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget