एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम के बदले मिजाज, आज और कल बारिश का अनुमान

Bihar Weather News: बिहार के मौसम में बदलाव देखने को मिलने वाला है. आज और कल राज्य के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है. पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है.

Bihar Weather Update: बिहार में एक बार फिर मौसम में बदलाव देखने को मिल मिलने वाला है. तापमान में बढ़ोतरी के बाद अब राज्य के कई जिलों में झमाझम बारिश के संकेत मिल रहे हैं. एक सप्ताह पहले दक्षिण बिहार के अधिकांश जिलों में वर्षा हुई, लेकिन उसके बाद पिछले छह दिनों से बिहार का मौसम अनुकूल है. यहां न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में हल्की वृद्धि हुई है, लेकिन अब आगामी 21 और 22 फरवरी को उत्तर के अधिकांश और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी है.

वहीं मंगलवार (20 फरवरी) को भी शाम से पश्चिम चंपारण (West Champaran),पूर्वी चंपारण (East Champaran)और गोपालगंज (Gopalganj) जिले में मेघ गर्जन के साथ हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. मंगलवार को दक्षिण पश्चिम भाग के भभुआ और रोहतास जिले में भी हल्की या मध्यम स्तर की बारिश का पूर्वानुमान है. इसके बाद 21 और 22 फरवरी को उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में बारिश होगी. पश्चिमी और पूर्वी चंपारण में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है. 

बिहार के इन जिलों में बुधवार को बारिश की चेतावनी
21 फरवरी को किशनगंज, अररिया, सुपौल, शिवहर, मधुबनी और दरभंगा जिले में मध्यम स्तर की बरिश की चेतावनी दी गई है. दक्षिण बिहार के भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, गया और बक्सर जिले में भी हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि, बारिश होने के साथ तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव के संकेत नहीं है. मंगलवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री के बीच, जबकि अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है. बीते सोमवार को राजधानी पटना में तापमान 1.1 डिग्री सेल्सियस के बढ़ोतरी के साथ 28.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

खगड़िया में सबसे अधिकतम तापमान
वहीं राज्य में सबसे अधिकतम तापमान खगड़िया में 30.5 डिग्री सेल्सियस रहा. न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक वृद्धि नहीं हुई है. मात्र पांच जिलों में 10 डिग्री से नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है. अन्य सभी जिलों में 10 से 12 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ. सोमवार को सबसे कम किशनगंज में 7.5 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवातीय परिसंचरण के रूप में उत्तरी पाकिस्तान और आसपास समुद्र तल से औसत 3.1 किलोमीटर ऊपर मौजूद है. 

साथ ही समुद्र तल से औसत 1.5 किलोमीटर ऊपर मध्य पाकिस्तान में भी चक्रवातीय परिसंचरण मौजूद है. इसके प्रभाव से ही मंगलवार को राज्य के कुछ जिलों में तो 21 फरवरी और 22 फरवरी को उत्तर बिहार के अधिकांश जिले और दक्षिण बिहार के कुछ जिलों में बारिश की चेतावनी दी गई है. इसके बाद 23 फरवरी के बाद से न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री की बढ़ोतरी और अधिकतम तापमान से दो से तीन डिग्री की कमी होने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें- Bihar News: समस्तीपुर में थाने के सामने दिखा प्रेमी जोड़े का हाई वोल्टेज ड्रामा, लड़के ने प्रेमिका को कंधे पर उठाकर भागा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget