एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में होने वाली है आफत की बारिश! इन जिलों में रेड अलर्ट, जानें- कहां सबसे ज्यादा खतरा?

Bihar Weather News: बिहार में प्री-मानसून प्रभाव के कारण उत्तर और दक्षिण बिहार के कई जिलों में लगातार बारिश हुई है. मौसम विभाग ने 17 जिलों में भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है.

Bihar Weather Update: बिहार में इन दिनों प्री-मानसून पूरी तरह सक्रिय है. उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों में और दक्षिण बिहार के भी कई जिलों में लगातार बारिश दर्ज की जा रही है. आज (21 मई) को राज्य के सभी जिलों में बादल छाए रहने के साथ-साथ कई जगहो पर बारिश, गर्जन और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है.

पटना मौसम विज्ञान केंद्र अनुसार, आज उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के पूर्वी इलाकों सहित 17 जिलों में तेज हवा (50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा), बारिश, मेघगर्जन और वज्रपात की बड़ी चेतावनी दी गई है. इन 17 जिलों में तीन जिले पूर्णिया, कटिहार और किशनगंज में भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है, जबकि शिवहर, सीतामढ़ी और पूर्वी चंपारण में आज सुबह 5:33 बजे से 9:04 बजे तक के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है.

इन जिलों में तेज हवाओं का अलर्ट जारी
इन जिलों के अधिकांश हिस्सों में ओलावृष्टि, तेज हवा (50 से 60 किमी प्रति घंटा) और अधिक बारिश दर्ज की जा सकती है. इसके साथ ही पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सुपौल, अररिया, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, जमुई, मुंगेर और बांका जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें तेज हवा (50 से 60 किमी प्रति घंटा) के साथ हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है. इन 17 जिलों के अलावा समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में भी सुबह से बारिश होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

कुछ जगहों पर छाए रहेंगे बादल
हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, इन जिलों के अलावा उत्तर बिहार के लगभग सभी जिलों और दक्षिण बिहार के अधिसंख्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ हल्की या मध्यम वर्षा तथा कहीं-कहीं तेज हवा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. जिन जिलों में बारिश की संभावना नहीं है, वहां तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी जा सकती है. अगले 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है, केवल 1 से 2 डिग्री सेल्सियस का उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जहां बारिश नहीं होगी, वहां तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है.

बीते मंगलवार (20 मई) को भी दक्षिण बिहार के कई जिलों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि उत्तर बिहार में तापमान में गिरावट रही और कई जिलों में बारिश दर्ज की गई. सबसे अधिक 87.8 मिमी वर्षा अररिया में दर्ज की गई, जबकि सुपौल में 50.4 मिमी, पूर्णिया में 44.8 मिमी, मधेपुरा में 42.8 मिमी, किशनगंज में 36.6 मिमी, खगड़िया में 31.4 मिमी और दरभंगा में 28.4 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो मध्यम स्तर की मानी जाती है. उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में मध्यम वर्षा हुई, वहीं दक्षिण बिहार के शेखपुरा, औरंगाबाद और रोहतास में बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई.

इसके साथ ही मंगलवार को दक्षिण बिहार के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि राजधानी पटना में 4.2 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 36.7 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. सबसे कम तापमान किशनगंज में 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
UP चुनाव के लिए चिराग पासवान तैयार, काशी से लखनऊ तक बनाएंगे माहौल
UP चुनाव के लिए चिराग पासवान तैयार, काशी से लखनऊ तक बनाएंगे माहौल
'सम्राट चौधरी CM हैं, मुख्यमंत्री नहीं', प्रशांत किशोर की पार्टी ने ली चुटकी
'सम्राट चौधरी CM हैं, मुख्यमंत्री नहीं', प्रशांत किशोर की पार्टी ने ली चुटकी
हुमायूं कबीर की हाईवे जाम करने की धमकी पर भड़की BJP, संजय सरावगी ने दी खुली चेतावनी
हुमायूं कबीर की हाईवे जाम करने की धमकी पर भड़की BJP, संजय सरावगी ने दी खुली चेतावनी

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
क्राइम और अपराध में उलझ गए CM सम्राट! क्या बोले चिराग पासवान?
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
पड़ोसी बांग्लादेश में भड़की हिंसा से अलर्ट मोड में भारत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Harley की नई बाइक देख भूल जाएंगे पुरानी X440, मिलेंगे ये फीचर्स
Dairy Subsidy: 10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
10 देसी गायों की डेयरी खोलने पर मिलेंगे 11 लाख रुपये, ऐसे उठाएं फायदा!
Embed widget