एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में बारिश का फिर से अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं, जानें- अपने जिले के मौसम का ताजा अपडेट

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज बदला हुआ है. राज्य के 29 जिलों में मेघगर्जन के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी.

Bihar Weather Today: बिहार में जून महीने की शुरुआत से ही मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है. कहीं सिर्फ बादल दिख रहे हैं, कहीं बारिश हो रही है, तो कहीं तापमान में वृद्धि दर्ज हो रही है. बुधवार (4 जून) को अधिकांश जिलों में बादल छाए रह सकते हैं और किसी भी समय मेघगर्जन के साथ बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग के अनुसार 4 जून को राज्य के 29 जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें उत्तर बिहार के सभी जिलों के साथ दक्षिण बिहार के 10 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण बना हुआ है और अभी औसत समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर देखा जा रहा है .पूर्वी बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है. इसके प्रभाव से राज्य के पूर्वी भाग में अभी बारिश की स्थिति लगातार बने रहने का पूर्वानुमान है.

इन जिलों के लिए जारी हुआ अलर्ट

पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को भी राज्य के पूर्वी भाग के 12 जिलों पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज, अररिया, सुपौल, मधेपुरा, सहरसा, भागलपुर, खगड़िया, मुंगेर, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा की गति 50 से 60 किलोमीटर रहने के साथ मध्यम स्तर की बारिश तो कहीं भारी बारिश के साथ मेघगर्जन और वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

उत्तर बिहार के मध्य और पश्चिमी भाग के 12 जिले पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सिवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर और वैशाली तथा दक्षिण बिहार के कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया और नवादा जिले में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में तेज हवा की गति 30 से 40 किलोमीटर रहने के साथ हल्की या मध्यम स्तर की बारिश दर्ज के साथ कुछ कुछ जगहों पर मेघगर्जन और वज्रपात का पूर्वानुमान है.

कैसा रहा मौसम का मिजाज? 

हालांकि, उत्तर बिहार में सुबह से ही बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इनमें मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर और सुपौल जिले में सुबह बारिश होने की चेतावनी दी गई है.

बीते मंगलवार (3 जून)  को उत्तर बिहार के अधिकांश जिला और दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाके के सहित राजधानी पटना में भी बारिश दर्ज की गई, हालांकि बारिश की गति ज्यादा नहीं रही.

पश्चिमी इलाके के गया, औरंगाबाद, रोहतास और कैमूर में ज्यादा बारिश दर्ज की गई. मंगलवार को राज्य के तापमान में भी गिरावट रहा. राजधानी पटना में 4.1 डिग्री की गिरावट के साथ 35.7 डिग्री का तापमान दर्ज किया गया, तो सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 38.4 डिग्री सेल्सियस रहा.

राज्य का औसत तापमान 34 डिग्री के करीब दर्ज किया गया. सबसे कम अधिकतम तापमान मधुबनी में 31.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results Live: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार MLC रिजल्ट LIVE: नीतीश कुमार की JDU को झटका, एक ही सीट पर मिली जीत
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
बिहार विधान परिषद में दिखेंगे दो सगे भाई, एक कांग्रेस तो दूसरा RJD का करेगा प्रतिनिधित्व
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
किशनगंज: कांग्रेस सांसद जावेद आजाद ने बीजेपी-EC को घेरा, PM मोदी पर कही ये बात
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल
MLC चुनाव में जीत पर तेजस्वी यादव गदगद, मगर EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
UP MLC Election Results 2026 Live: सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
CM योगी के गढ़ गोरखपुर में बीजेपी की जीत, तीसरे नंबर पर रहे सपा के संजयन त्रिपाठी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget