एक्सप्लोरर

बिहार: दिव्यांगजनों के आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम, अरवल में बांटी गई बैटरी चलित ट्राइ साइकिल

Bihar News: बिहार में बैटरी चलित ट्राई साइकिल देने की यह योजना उन दिव्यांगजनों के लिए शुरू की गई है जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक चलने की अक्षमता से पीड़ित हैं.

Tricycles Distributed in Arwal: दिव्यांगजनों को मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बिहार सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है. इसी क्रम में समग्र कल्याण विभाग के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय की एक अहम पहल के तहत सोमवार (02 जून) को अरवल जिले में 14 दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्राई साइकिल बांटी गई. 

यह योजना उन दिव्यांगजनों के लिए शुरू की गई है जो 60 प्रतिशत या उससे अधिक चलने की अक्षमता से पीड़ित हैं, और जिनका शिक्षा या रोजगार स्थल उनके निवास से तीन किलोमीटर या उससे अधिक दूरी पर स्थित है. इस ट्राई साइकिल के माध्यम से उन्हें अपने गंतव्य तक आसानी और सम्मानजनक तरीके से पहुंचने का अवसर मिल रहा है.

स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता कदम

इस योजना का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को न सिर्फ आवागमन की सुविधा देना है, बल्कि उन्हें शिक्षा, रोजगार और समाज में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करना है. यह ट्राई साइकिल उन्हें न सिर्फ उनकी रोजमर्रा की गतिविधियों में सहयोग कर रही है बल्कि स्वावलंबन, आत्मसम्मान और सामाजिक सम्मान का अनुभव भी करा रही है.

ट्राई साइकिल के साथ हेलमेट

सरकार की ओर से दी गई ट्राई साइकिल के साथ हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण भी दिए गए हैं. इससे दिव्यांगजन अपनी यात्रा सुरक्षित कर सकें. इससे उनके अंदर निडरता का भाव भी पैदा हो रहा है. 

जिला प्रशासन की सक्रिय भागीदारी

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी की ओर से लाभार्थियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम में अपर समन्वयक, सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषागार के अधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे. सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे दिव्यांगजन सशक्तिकरण की दिशा में एक सार्थक कदम बताया.

बिहार सरकार की प्रतिबद्धता!

बिहार सरकार की ओर से चलाई जा रही यह योजना सर्वसमावेशी विकास की मजबूत मिसाल है. यह सिर्फ एक ट्राई साइकिल का वितरण नहीं है, बल्कि यह दिव्यांगजनों को समाज में समान अधिकार, सुविधा और सम्मान देने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम भी है. दावा किया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार दिव्यांगजन हितैषी योजनाओं को जमीन पर उतारकर, उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
बिहार में खुलेंगे संस्कृत विद्यापीठ, AI-रोबोटिक्स की पढ़ाई; 6 से 8 के लिए कंप्यूटर शिक्षा जरूरी
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
'GenZ को वही सब बातें...', PM मोदी का पुराना ट्वीट शेयर कर शशि थरूर ने कसा तंज
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget