एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: बिहार में गर्मी का सितम बरकरार, पारा 43 डिग्री के पार, जानें अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather News: मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को भी बारिश की कोई चेतावनी नहीं दी गई है. बिहार के इन 10 जिले में 40 डिग्री से ऊपर तापमान दर्ज किया गया है.

पटना: बिहार में फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है. खासकर दक्षिण बिहार में लगातार दो से ढाई डिग्री तापमान में बढ़ोतरी हो रही है और लोगों को गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है. बीते शनिवार को भी शुक्रवार की अपेक्षा 2 डिग्री से ज्यादा तापमान में बढ़ोतरी हुई है. औरंगाबाद में लगातार दूसरे दिन भी सबसे अधिक तापमान रहा. राजधानी पटना की बात करें तो दो दिनों में 4.8 डिग्री तापमान की बढ़ोतरी हो चुकी है. पटना में गुरुवार को 37 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था वहीं शुक्रवार को 40.8 डिग्री तापमान में रहा.

कल यानी शनिवार को 1 डिग्री तापमान में बढ़ोतरी के साथ पटना में 41.8 डिग्री तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज यानी रविवार को भी वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, जबकि अनुमानित उत्तर मध्य और उत्तर पूर्व बिहार के 14 जिलों में से एक दो जिलों में बहुत हल्की बारिश हो सकती है या मेघ गर्जन हो सकते हैं लेकिन उत्तर बिहार में भी तापमान में ज्यादा गिरावट की उम्मीद नहीं है.

हालांकि उत्तर बिहार में तापमान में गिरावट देखी जा रही थी लेकिन शनिवार से ही उत्तर बिहार में भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. किशनगंज में सबसे कम तापमान शुक्रवार को 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई थी तो शनिवार को 5 डिग्री में बढ़ोतरी होकर 33 डिग्री तापमान रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले 4 दिनों के बाद उत्तर बिहार में फिर से तापमान में गिरावट के साथ कई जिलों में वर्षा हो सकती है, तो दक्षिण बिहार में चार दिनों बाद कुछ जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है लेकिन आज से आगामी 2 दिन लोगों को गर्मी का सितम झेलना पड़ेगा.

10 जिले में 40 डिग्री से ऊपर तापमान

बीते शनिवार को बिहार के दक्षिणी इलाके में तापमान में काफी बढ़ोतरी देखी गई और 43 डिग्री के पार तापमान रहा. शनिवार को 13 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा. जिसमें सबसे अधिक औरंगाबाद में 43 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. दूसरे नंबर पर गया में 42.6 डिग्री तापमान रहा. डेहरी और भोजपुर में 42.4, नवादा में 42 डिग्री तो पटना और शेखपुरा में 41.8 डिग्री तापमान रहा.

नालंदा में 0.3 डिग्री तापमान में गिरावट के साथ 41.2 डिग्री तापमान रहा. इसके अलावा जो खगड़िया, बांका और सिवान जिले के जीरादेई में 40 डिग्री के ऊपर तापमान रहा. उत्तर बिहार में भी बहुत ज्यादा तापमान नहीं रहा परंतु 3 डिग्री के आसपास तापमान में बढ़ोतरी रही. दक्षिण बिहार के इलाके में औसतन तापमान 39 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहा तो वहीं उत्तर बिहार में 35 डिग्री से 37 डिग्री के बीच तापमान दर्ज किया गया सबसे कम तापमान किशनगंज में 33 डिग्री सेल्सियस रहा.
 
बीते शनिवार को दिन और देर रात्रि में भी किसी भी जिले में वर्षा नहीं हुई. शुक्रवार और शनिवार की रात्रि में 4 जिलों में बहुत हल्की बर्षा दर्ज की गई. इनमें मधुबनी जिले के माधवपुर में 6.8 मिलीमीटर,अररिया में 2 मिलीमीटर, मधेपुरा के मुरलीगंज में 1.2 मिलीमीटर और उत्तरी कटिहार में 0.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की गई.

इन कारणों से मौसम में हो रहा बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक तरफ औसत समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर दक्षिण बिहार से छत्तीसगढ़ होते हुए उतनी तलांगना तक स्थित है. जिसके प्रभाव से उत्तर पूर्व  बिहार के कुछ स्थानों पर बहुत हल्की वर्षा होगी तो बाकी अन्य जिले पूरी तरह शुष्क रहेंगे और तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे. अगले 2 से 3 दिनों तक दक्षिण बिहार के तापमान में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं होंगे, लेकिन 3 दिनों बाद तापमान में एक से दो डिग्री की और बढ़ोतरी भी हो सकती है. उत्तर बिहार में तापमान में विशेष बदलाव नहीं होंगे.

इसे भी पढ़ें: 2000 Rupee Note: 'नीतीश कुमार ने भ्रष्टाचार और कालेधन...', 2000 रुपये के नोटबंदी को लेकर सुशील मोदी ने CM पर कसा तंज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'भगवान करे कि राहुल गांधी…'
इंडिया गठबंधन के नेतृत्व पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'भगवान करे कि राहुल गांधी…'
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस
बिहार: स्वास्थ्य मंत्री जी देखिए! PMCH के गार्ड बने गुंडे, 2 लोगों का सिर फाड़ा, देखती रही पुलिस
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
कर्नाटक की सियासत पर BJP सांसद राजीव प्रताप रूडी का बड़ा दावा, आने वाले दिनों में शायद...'
CM के पद पर नहीं लेकिन छात्रों के लिए विश्वास हैं नीतीश कुमार, TRE-4 को लेकर क्या हुई बात?
CM के पद पर नहीं लेकिन छात्रों के लिए विश्वास हैं नीतीश कुमार, TRE-4 को लेकर क्या हुई बात?

वीडियोज

Nagma Mirajkar और Ayaan Lal की dating rumours ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल
Vasudha: Vasudha-Dev के बीच शुरू हुआ रोमांस, खत्म हुआ फैंस का इंतजार!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के डांस वीडियो ने मचाया तहलका, राहुल मोदी संग रिश्ते की चर्चा फिर तेज (28.05.26)
यो यो हनी सिंह ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बताया- भारी दवाइयों की वजह से हुए थे गंजे
NEET छात्रों के हक में Rajnath Singh का बड़ा कदम! | NTA | Dharmendra Pradhan | Latest News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
'तुरंत लौटो अपने देश', घुसपैठिए को अमित शाह की चेतावनी, चिकन नेक की जमीन BSF को सौंपी गई
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
मशहूर शायर बशीर बद्र के निधन पर CM मोहन यादव ने जताया शोक, बोले- 'शायरी से जिंदगी को आसान...'
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
रितेश देशमुख का खास शख्स के नाम इमोशनल पोस्ट, शेयर की 'राजा शिवाजी' के बिहाइंड द सीन की फोटोज
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर वैभव सूर्यवंशी का रिएक्शन हुआ वायरल, कहा- क्रिकेट का भगवान...
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; तेज हुई जुबानी जंग
CBSE ऑन स्क्रीन मार्किंग विवाद, राहुल गांधी और शिक्षामंत्री प्रधान आमने-सामने; जुबानी जंग तेज
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
‘बंगाल में पहले रोज होती थी घुसपैठ, अब घुसपैठिए वापस जाने लगे’, शुभेंदु सरकार के एक्शन पर बोले शाह
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
आंधी-तूफान का फ्लाइट पर असर, दिल्ली एयरपोर्ट की सलाह- एयरलाइन से करें संपर्क, मेट्रो का करें इस्तेमाल
Digital Detox: क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
क्या है डिजिटल डिटॉक्स? जल्द नहीं समझे तो घेर लेंगी बीमारियां, नर्क बन जाएगा घर
Embed widget