एक्सप्लोरर

बिहार में आज चिलचिलाती धूप के साथ गर्मी, IMD ने जारी की मौसम रिपोर्ट, जानें कब होगी बारिश

Bihar Weather News: बिहार में जून की गर्मी अभी तक कम थी, लेकिन अगले तीन दिनों तक भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है. 31 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा.

Bihar Weather Today: कहा जाता है कि जून की गर्मी लोगों को बहुत परेशान करती है, लेकिन इस बार जिस तरह की गर्मी होनी चाहिए वह भीषण गर्मी बिहार में अभी तक कम हुई है. लेकिन मौसम ने एक बार फिर करवट लिया है और जून की भीषण गर्मी का असर आज से अगले तीन दिनों तक देखने को मिल सकता है. 

मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आज शनिवार (7 जून) को राज्य के 31 जिले में वर्षा की कोई संभावना नहीं है, मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और  कड़ी धूप के साथ तापमान में बढ़ोतरी होगी और उमस भरी गर्मी का असर देखने को मिल सकता है. गर्मी का असर अगले तीन दिनों तक बरकरार रहने की संभावना है. मौसम विभाग की ओर से आज से अगले 3 दिनों तक कोई चेतावनी नहीं दी गई है.

इन जिलों में भी उमस भरी गर्मी बरकरार रहने का है पूर्वानुमान
हालांकि आज राज्य के उत्तर पूर्व भाग के सात जिलों में बहुत हल्की बरसात की संभावना बन रही है. इनमें किशनगंज, अररिया, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा और मधेपुरा जिला शामिल है. इन जिलों के कुछ जगहों पर हल्की या बहुत हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है परंतु तापमान में बदलाव रहने की संभावना नहीं बन रही है.

इन जिलों में भी उमस भरी गर्मी बरकरार रहने का पूर्वानुमान है, लेकिन तीन दिनों बाद फिर से एक बार मौसम सक्रिय होने की संभावना दिख रही है और राज्य के कई जिलों में वर्षा हो सकती है. परंतु इन तीन दिनों में लोग गर्मी से परेशान रह सकते हैं और अधिकतम तथा न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की  बढ़ोतरी होने की पूरी संभावना है.

किस जिला में कितना रहा तापमान
बीते शुक्रवार (6 जून) को दोपहर के पहले राज्य के कई जिलों में वर्षा दर्ज की गई, लेकिन तापमान में  विशेष बदलाव नहीं रहे  थोड़ी बहुत कहीं कमी तो कहीं वृद्धि दर्ज की गई. राजधानी पटना में 0.8 डिग्री की गिरावट के साथ 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया तो सबसे अधिक तापमान बक्सर में 38.5 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान मधेपुरा में 32.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जबकि राज्य का औसत तापमान 35 डिग्री के करीब रहा. आज और ज्यादा बढ़ोतरी होने की संभावना है.

कल की दोपहर के पहले कई जिलों में वर्षा भी दर्ज की गई जो गुरुवार की देर रात्रि से लेकर शुक्रवार की दिन 12 बजे के पहले तक वर्षा दर्ज हुई . परन्तु भारी वर्षा दर्ज नहीं की गई अधिकांश जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की वर्षा हुई. सबसे अधिक किशनगंज में 42 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई. तो कटिहार 21.4 ,भभुआ 19.2, भागलपुर 19.2, भोजपुर 18.6, बक्सर 16.8 सिवान 16.4, समस्तीपुर 15.6, वैशाली 12.4 और अररिया 10.4 मिलीमीटर प्रमुख रहा. इन जिलों  के अलावा राजधानी पटना सहित कई उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के कई जिलों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर  की वर्षा दर्ज की गई.

ये भी पढ़ें: बकरीद पर खान सर से मिलने पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले- 'यह युवक बहुत…'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
बिहार में 5 IPS समेत 6 अधिकारियों का तबादला, रत्न संजय को मिली कानून व्यवस्था की कमान
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
जंतर-मंतर का प्रदर्शन 'फेल' हुआ तो कन्हैया कुमार भड़के, 'एक बात...'
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर
'कॉक्रोच-झींगुर से नहीं डरते', इस केंद्रीय मंत्री ने कहा- मोदी और शाह शेर

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
मणिपुर में फिर भड़की हिंसा, 5 की मौत; 10 घर-20 दुकानों को किया आग के हवाले
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
जंतर-मंतर का प्रोटेस्ट सफल रहा? प्रशांत किशोर का बड़ा बयान
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
रणजी ट्रॉफी में कुल कितनी टीमें हिस्सा लेती हैं? इस बार क्या है नया; जानें A टू Z डिटेल्स
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
'एक बार तो जेल जाना है...', मुंबई प्रोटेस्ट में एक्टर इमरान खान हुए डिटेन, साथ में दिखीं गर्लफ्रेंड
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
CJP का चौंकाने वाला दावा, '10 घंटे हो गए, कहां हैं अभिजीत दीपके?'
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
'संदेह नहीं सबूत', चुनाव आयोग के बचाव में उतरे 124 नौकरशाह, लिखा ओपन लेटर
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
धमाके से दहला सऊदी का रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट, दो दिन पहले अटैक में 3 की हुई थी मौत
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
दुनिया के टॉप 25 बिजनेस स्कूल में भारत के 4 संस्थान, इन कॉलेजों ने बनाई जगह
Embed widget