एक्सप्लोरर

बकरीद पर खान सर से मिलने पहुंचे बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, बोले- 'यह युवक बहुत…'

Bihar News: खान सर ने कहा कि राज्यपाल जब भी आते हैं तब कुछ न कुछ सिखाकर जाते हैं. यह हमारे यहां के बच्चों के लिए सौभाग्य है. उन्होंने बहुत कुछ बताया भी कि हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है.

Bihar News: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान (Arif Mohammad Khan) ने शनिवार (07 जून, 2025) को बकरीद के मौके पर चर्चित शिक्षक और यूट्यूबर ​​खान सर (Khan Sir) से मुलाकात की. ना सिर्फ बकरीद की बधाई दी बल्कि वे क्लासरूम में भी गए. खान सर से मुलाकात के बाद राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मीडिया से कहा कि हर त्यौहार को प्यार से मनाना चाहिए. मैंने खान सर को यूट्यूब पर भी देखा है. यह युवक बहुत अच्छा काम कर रहा है.

राज्यपाल ने आगे कहा, "गरीब छात्रों के दिलों से उनके लिए बहुत सारी दुआएं निकल रही होंगी जो फीस नहीं दे सकते. मेरी तरफ से उन्हें बहुत-बहुत धन्यवाद और शुभकामनाएं. भगवान उन्हें और भी महान कार्य करने की शक्ति प्रदान करें ताकि वे अपने जैसे और छात्र तैयार कर सकें जो करुणा के साथ समाज की सेवा करें."

खान सर बोले- वो जब आते हैं कुछ सिखाकर जाते हैं

दूसरी ओर मीडिया से खान सर ने कहा, "राज्यपाल ने बकरीद के मौके पर हमको, परिवार को और बच्चों को शुभकामनाएं दी है. इसी क्रम में उन्होंने कहा कि हमको क्लासरूम देखना है. क्लासरूम हम दिखाए… तो उन्होंने कहा कि हम अंदर जाएंगे. अंदर गए तो जब उन्होंने स्टेज देखा तो कहा कि यहां हम पढ़ाएंगे. यह हमारे यहां के बच्चों के लिए सौभाग्य है. वो जब आते हैं तब कुछ न कुछ सिखाकर जाते हैं." 

खान सर ने कहा कि उन्होंने बहुत कुछ बताया भी कि हमें अपनी संस्कृति को बचाकर रखना है. जिस तरह से भारत में वेस्टर्न कल्चर हावी हो रहा है तो हमें अपनी धरोहर को बचाकर रखना है. राज्यपाल ने कहा कि वो बार-बार आएंगे. एक सवाल पर कि आपकी शादी हुई है हाल ही में तो परिवार कैसा चल रहा है. इस पर खान सर ने कहा कि सब कुछ ठीक चल रहा है. हम अपने पठन-पाठन में व्यस्त हैं और वो (पत्नी) अपने काम में व्यस्त हैं.

यह भी पढ़ें- बिहार में BJP कर रही 'मैच फिक्सिंग' की तैयारी? राहुल गांधी के बयान पर JDU बोली- 'कौन सी दवा…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget