एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, झमाझम बारिश देगी गर्मी से निजात, जानें अपने शहर का हाल

Rainfall In Bihar: बिहार के कई जिलों में 6-11 मई तक बारिश का पूर्वानुमान हैं, जिससे कई जिलों के लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी. हालांकि दक्षिण बिहार के 19 जिलों में वर्षा की कोई चेतावनी नहीं है.

Bihar Weather Update: बिहार में मौसम ने करवट ली है. सोमवार (06 मई) से राज्य में पछुआ हवा का सितम कम होने के साथ ही पूर्व हवा का सक्रिय होने की संभावना है. इसके साथ ही तापमान में कमी के साथ-साथ अगले 5 दिनों तक राज्य के  अधिकांश जिलों में हल्की वर्षा के साथ मेघ गर्जन और झोंके के साथ हवा चलने का पूर्वानुमान है. खासकर उत्तर बिहार में इसका असर ज्यादा देखने को मिलेगा. 

झमाझम बारिश होने के आसार

उत्तर बिहार के अधिकांस जिलों में मंगलवार (07 मई) से झमाझम बारिश होने के आसार है. मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को उत्तर पूर्व बिहार के किशनगंज, अररिया, सुपौल जिले में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना बनी हुई है. जबकि  उत्तर मध्य बिहार और उत्तर पश्चिम इलाके के जिलों में भी बादल छाए रहने के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा तेज हवा मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है. 

इन इलाकों नें वर्षा की चेतावनी नहीं

दक्षिण बिहार के19 जिलों में आज वर्षा की कोई चेतावनी नहीं दी गई है, लेकिन तब इसका असर दक्षिण बिहार में दिखेगा और तापमान में कमी के साथ राजधानी पटना सहित कुछ-कुछ इलाकों में बादल छाए रहने की संभावना है. सोमवार को किसी भी जिले में हीट वेव की चेतावनी नहीं दी गई है. पूर्वा हवा के कारण मौसम पूरे राज्य में मौसम अनुकूल रहेगा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औषत 1.5 किलोमीटर ऊपर उत्तर पूर्व बिहार एवं आसपास के क्षेत्र में मौजूद है. जिससे होकर एक द्रोणी रेखा गंगीय पश्चिम बंगाल से उत्तर उड़ीसा तक सक्रिय है. साथ ही एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर पूर्व आसाम में एवं आसपास के क्षेत्र में समुद्र तल से औसत 3.1किलोमीटर ऊपर मौजूद है. 

कई जिलों में तापमान में आएगी कमी

इन मौसमी घटकों के प्रभाव से राज्य में पूर्व हवा का प्रभाव सक्रिय हो चुका है और अगले 5 दिनों तक राज्य के तापमान में कमी के साथ उत्तर बिहार के कई जिलों में मेघ गर्जन वज्रपात और हल्के से मध्यम स्तर की बर्षा के साथ 40 से 50 किलोमीटर झोंके के साथ हवा चलने का पूर्वानुमान है. हालांकि इसका असर दक्षिण बिहार में भी देखने को मिलेगा और कल मंगलवार से दक्षिण बिहार के भी कई जिलों में तापमान में कमी के साथ हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है.

15 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान

बीते रविवार को उत्तर बिहार में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं देखी गई, लेकिन दक्षिण बिहार में हीट वेव का असर रहा. राज्य के 15 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा जबकि 7 जिले में हीट वेव के साथ उष्ण लहर और लू की स्थिति दर्ज की गई. इनमें दो जिला शेखपुरा में 43.4 डिग्री के साथ अत्यधिक हीट वेव और लू की स्थिति दर्ज की गई तो दूसरे नंबर पर वैशाली में 43.3 डिग्री सेल्सियस के साथ अत्यधिक उष्ण लहर और लू दर्ज की गई.

इसके अलावा बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, बांका और नवादा में भी उष्ण लहर के साथ हीटवेव और लू दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान बक्सर में 44.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान किशनगंज में 31.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

ये भी पढ़ेंः Patna AQI: सावधान हो जाईये! पटना भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, BSPCB ने जारी की लिस्ट

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
13 मौतों के बाद राघोपुर पहुंचे प्रशांत किशोर, BJP-JDU को लेकर क्या बोले?
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
पवन सिंह पर स्मृति सिन्हा का बड़ा हमला, दशहरे पर रावण से कर दी तुलना!
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
'भारत को कमजोर करने की साजिश', RSS प्रमुख के बयान का CM सम्राट ने किया समर्थन
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'
तेजस्वी यादव ने किसे बताया बिहार का दशानन? बोले- 'बिहार में ऐसी...'

वीडियोज

Punjab Politics | Breaking: Amit Shah का मिशन पंजाब...नशा माफिया के खिलाफ आर-पार की जंग! | ABP News
YRKKH:🙄Armaan-Maira निकले मूड फ्रेश करने, रास्ते में हुई Kabir से हैरान करने वाली मुलाकात! #sbs
Bollywood News: रिलीज़ से पहले ही 'रामायण' की एडवांस बुकिंग के आंकड़ों और क्रेज को लेकर चर्चाएं तेज (20.10.26)
Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे CM योगी, रथ पर सवार होकर निकाली शोभायात्रा
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
अनोखा नियम! ZIM बल्लेबाज क्लीन बोल्ड, नो-बॉल नहीं थी गेंद; फिर भी AFG को नहीं मिला विकेट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
ये सोनू-मोनू हैं... जंगली भालुओं को हाथ से खाना खिलाते दिखे संत, खौफ में यूजर्स

Embed widget