एक्सप्लोरर

Patna AQI: सावधान हो जाइए! पटना भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर, BSPCB ने जारी की लिस्ट

Patna AQI Level: पटना की हवा खतरनाक हो गई है. यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया, जिसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है.

Patna Second Most Polluted City: बिहार की राजधानी पटना में प्रदुषण का हाल बुरा है. पटना में प्रदुषण का लेवल अक्सर खतरनाक ही होता है. एक बार फिर रविवार (05 मई) को पटना भारत का दूसरा सबसे प्रदूषित शहर रहा, जहां वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 316 दर्ज किया गया. इसे 'बहुत खराब' की श्रेणी में रखा गया है.  

इन शहरों का हाल भी बुरा 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) बुलेटिन के अनुसार राज्य के अन्य शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी 'खराब' दर्ज किया गया. जिसमें सीवान का 282, मुजफ्फरपुर का 233, हाजीपुर का 232 और बेतिया का 221 हैं. सीपीसीबी के अनुसार, 'बहुत खराब' वायु गुणवत्ता लंबे समय तक रहने पर श्वसन संबंधी बीमारी का कारण बनती है. 

एक्यूआई हवा की गुणवत्ता का आकलन है, जो पीएम 2.5-2.5 माइक्रोन से कम कण और पीएम 10 सहित प्रदूषकों को ध्यान में रखता है. बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (बीएसपीसीबी) के अध्यक्ष देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने पीटीआई-भाषा से कहा, "यह सच है कि राज्य के कुछ शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब हो गई है. इसकी वजह हवा की कम गति, प्रदूषण नियंत्रण उपायों का पालन किए बिना चल रही निर्माण गतिविधियां और हाल ही में पटना और आसपास के इलाकों में आग लगने की घटनाएं हैं" 

नगर निकायों को करने होंगे उपाय 

देवेन्द्र कुमार शुक्ला ने कहा कि राज्य की राजधानी में बिगड़ती AQI को रोकने के लिए नगर निकायों को पानी का छिड़काव शुरू करना होगा. बारिश निश्चित रूप से कुछ तत्काल राहत लाएगी. उन्होंने कहा कि बीएसपीसीबी जल्द ही राज्य के कुछ शहरों में बिगड़ते एक्यूआई स्तर को रोकने के लिए अपना अभियान तेज करेगा. आपको बता दें कि इससे पहले भी ठंड और दीपावली के मौके पर पटना का एक्यूआई काफी बढ़ गया था. पटना का एक्यूआई के चार सौ के पार चला गया था. तब लोगों को सांस लेने में परेशानी जैसी शिकायतें भी बढ़ गईं थी. 

ये भी पढ़ेंः Bihar News: मुंगेर में इनामी कुख्यात दूलो मंडल गिरफ्तार, पुलिस के लिए बन गया था सिरदर्द

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
अनंत सिंह के 9 मर्डर वाले बयान पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'हम कोई...'
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
महिलाओं को 33% आरक्षण कब मिलेगा? प्रियंका चतुर्वेदी ने उठाए सवाल
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
भोजपुर में दर्दनाक हादसा, सोन नदी में डूबने से 2 सगे भाइयों समेत 4 की मौत
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा
'सारे उद्योगपति...', पैसा बांटने वाले आरोप पर प्रशांत किशोर ने BJP को घेरा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget