एक्सप्लोरर

Bihar Weather Update: जवाद के प्रभाव से आज हो सकती है बारिश, मौसम में बदलाव, कल से बढ़ेगी ठंड, देखें अपडेट

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान जवाद असर दिखाने लगा है. बिहार के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं. अब लगातार मौसम में बदलाव जारी है.

Bihar Weather Forecast: राज्य में पूर्वा हवा चल रही है, जिसकी गति आठ से दस किलोमीटर प्रति घंटे है. सोमवार को तूफान ‘जवाद’ (Jawad Cyclone) के कारण राज्य के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. साथ ही मंगलवार के बाद ठंड में तेजी आने की उम्मीद है. पटना मौसम विभाग ने यह जानकारी दी है. रविवार को बिहार का औरंगाबाद सबसे ठंडा स्थान रहा. यहां 14.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. इसके साथ ही अब लगातार मौसम में बदलाव जारी है.

आज खत्म हो जाएगा तूफान का प्रभाव

बंगाल की खाड़ी से उठा तूफान जवाद असर दिखाने लगा है. बिहार के कुछ जिलों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के आसार हैं. मंगलवार को तूफान का प्रभाव खत्म हो जाएगा. उसके बाद ठंड बढऩे की उम्मीद है. रविवार को पटना का मौसम सुबह से शाम तक बदलता रहा. अल सुबह कुहासा दिखा लेकिन दिन में अच्छी धूप निकली रही. सूर्यास्त के बाद राजधानी के तापमान में गिरावट दर्ज की गई.

यह भी पढ़ें- Poisonous Liquor Bihar: वैशाली में जहरीली शराब से फिर हुई मौत, अभी कुछ महीने पहले ही 5 लोगों की गई थी जान

पटना में न्यूनतम तापमान 16 तो भागलपुर में 17

पटना में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. बारिश की संभावना दो प्रतिशत के बराबर है. दिन में अच्छी धूप निकलेगी. कोहरा और धुंध का असर देखने को मिलेगा. भागलपुर में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.

गया की बात करें तो आज यहां अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दृश्यता (Visibility) की बात करें तो 1.4 किलोमीटर ही है. सुबह में बादल छाए रहेंगे. दिन में धूप खिलेगी. वहीं, उधर मुजफ्फरपुर में कुछ इसी तरह का मौसम रहेगा. यहां अधिकतम 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री तक जा सकता है. यहां दृश्यता की बात करें तो 9.66 किलोमीटर है.

यह भी पढ़ें- लालू यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने सड़क पर कलम बेचने वाली बच्ची को दिया एप्पल का फोन, मोबाइल नंबर भी दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget