एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम? 3 जिलों में भारी बारिश की संभावना, गिर सकती है बिजली

Bihar Weather Forecast: गुरुवार को राज्य का तापमान अगस्त महीने के अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया. पटना का अधिकतम तापमान देखें तो 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

Bihar Weather Update 16 August 2024: प्रदेश के सभी जिलों में आज (16 अगस्त) हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने के संकेत हैं, लेकिन दक्षिण बिहार में ज्यादा सक्रिय वर्ष होने की संभावना है. खासकर दक्षिण बिहार के पश्चिमी इलाकों में अधिक वर्षा का पूर्वानुमान है. पटना मौसम विभाग (Patna IMD) की ओर से आज तीन जिलों में वज्रपात के साथ भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है इनमें कैमूर, रोहतास और औरंगाबाद शामिल हैं. इसके अलावा गया, जहानाबाद, पटना, नालंदा में कुछ-कुछ जगहों पर वज्रपात के साथ मध्यम स्तर की वर्षा की चेतावनी दी गई है. उत्तर बिहार में आज मानसून के कमजोर होने का संकेत है.

मौसम विभाग की ओर से एक आंकड़ा जारी करते हुए बताया गया है कि बिहार में इस बार के मानसून में अब तक 490.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जबकि सामान्य वर्षा का मान्य 637.5 मिलीमीटर है. आंकड़ों के अनुसार अभी भी राज्य में 23% कम वर्षा हुई है. हालांकि देखा जाए तो अगस्त में 14% की भरपाई हुई है क्योंकि 31 जुलाई तक के आंकड़ों के अनुसार 37% कम वर्षा हुई थी.

पटना सहित कई जिलों में रही उमस भरी गर्मी

बीते गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो राज्य के अधिसंख्य जिलों में वर्षा तो हुई लेकिन मानसून काफी कमजोर रहा और तापमान में बढ़ोतरी देखी गई. पटना सहित कई जिलों में उमस भरी गर्मी रही. सबसे अधिक रोहतास के सासाराम में 67 मिलीमीटर बारिश हुई. जमुई में 56.2, मधेपुरा में 50.4, नालंदा में 49.6, गया में 45.4, समस्तीपुर में 45, भभुआ में 36.4, खगड़िया में 35.2, वैशाली में 35, दरभंगा में 33.02 और बक्सर में 29.4 मिलीमीटर बारिश हुई.

सीतामढ़ी में रहा सबसे अधिक तापमान

गुरुवार को राज्य का तापमान अगस्त महीने के अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक दर्ज किया गया. राजधानी पटना में 1.4 डिग्री के बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान सीतामढ़ी में 39.2 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 35 से 36 डिग्री के करीब रहा.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण समुद्र तल से औसत 4.5 किलोमीटर ऊपर दक्षिण बांग्लादेश होते हुए गंगीय पश्चिम बंगाल में फैला हुआ है. इसके कारण एक कम दबाव का क्षेत्र गंगीय पश्चिम बंगाल में बना हुआ है. इसके प्रभाव से बिहार के उत्तरी भाग में आज बहुत कम वर्षा होने के संकेत हैं. तापमान में विशेष बदलाव की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें- पटना के बेऊर जेल से निकले अनंत सिंह, गांव जाएंगे, महारानी स्थान में करेंगे पूजा, जानिए पूरा कार्यक्रम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
सम्राट सरकार तक छात्र पहुंचाएं शिकायत, 25 से खुल रहा सहयोग पोर्टल
Arwal News: अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
अरवल में बच्चों की थाली में निकले कीड़े! डर के मारे फेंका MDM
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
बिहार के लिए मोदी सरकार ने खोला खजाना, इन 3 जिलों को होगा बंपर फायदा
RJD March Highlights: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'
RJD का लोकभवन मार्च: तेजस्वी यादव थाने से रिहा, बोले- 'जब तक मुख्यमंत्री...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
किताबें को क्यों नष्ट कर रही हैं AI कंपनियां? सामने आ गई वजह
Viral Video: दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
दरिया बना पाकिस्तान का रावलपिंडी, पानी में बहती दिखी गंदगी
Embed widget