एक्सप्लोरर

पटना के बेऊर जेल से निकले अनंत सिंह, गांव जाएंगे, महारानी स्थान में करेंगे पूजा, जानिए पूरा कार्यक्रम

Anant Singh Acquitted: पटना हाई कोर्ट से दो केस में बरी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अनंत सिंह गुरुवार को किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं. हालांकि आज शुक्रवार की सुबह वह निकल सके हैं.

Anant Singh News: बाहुबली नेता और 'छोटे सरकार' के नाम से चर्चित अनंत सिंह शुक्रवार (16 अगस्त) की अल सुबह जेल से बरी होकर बाहर निकल गए. सुबह करीब 5 बजे पटना के बेऊर जेल (Beur Jail) से वह बाहर निकले. यहां से वह बड़हिया के महारानी स्थान के लिए रवाना हुए. यहां पूजा-पाठ करेंगे. जेल से निकलने के दौरान काफी संख्या में उनके समर्थक उनके साथ दिखे. यहां से अनंत सिंह बाढ़ के लदमा स्थित अपने पैतृक गांव जाएंगे.

जेल से बाहर निकलने पर समर्थकों में दिखी खुशी

पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह जेल से बाहर कब निकलेंगे इसको लेकर उनके समर्थक उनका काफी इंतजार कर रहे थे. बुधवार (14 अगस्त) को पटना हाई कोर्ट से दो केस में बरी होने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि अनंत सिंह गुरुवार (15 अगस्त) को किसी भी वक्त जेल से बाहर आ सकते हैं. हालांकि गुरुवार को 15 अगस्त होने के चलते माना जा रहा है कि रिलीज ऑर्डर जेल प्रशासन को नहीं मिला होगा इसलिए वह बाहर नहीं आ सके. अब जब शुक्रवार को बाहर निकले हैं तो उनके समर्थकों में काफी खुशी देखी जा रही है.

अब जब जेल से अनंत सिंह बरी होकर निकले हैं तो माना जा रहा है कि अपने क्षेत्र के लोगों से वह मुलाकात करेंगे. उनसे मिलने के लिए लोग भी पहुंचेंगे. पटना में रुककर राजनीतिक मुलाकातों का कोई प्लान नहीं था. यही वजह है कि जेल से निकलने के बाद वह सीधे अपने गांव निकल गए.

अनंत सिंह को किस मामले में किया गया बरी?

बता दें मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने एके-47 और आवास से बुलेट प्रूफ जैकेट मिलने के केस में बरी कर दिया है. वह पटना के बेऊर जेल में 2016 से जेल में बंद हैं. अनंत सिंह के पैतृक आवास लदमा से पुलिस ने एके-47 बरामद किया था. इस मामले में सिविल कोर्ट ने अनंत सिंह को 10 साल की सजा सुनाई थी. इस फैसले के खिलाफ अनंत सिंह पटना हाई कोर्ट गए थे. इसके बाद साक्ष्य के अभाव में अब उन्हें बरी कर दिया गया है.

गौरतलब हो कि अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी अभी मोकामा से विधायक हैं. एमपी-एमएलए कोर्ट से 2022 में सजा होने के बाद अनंत सिंह की सदस्यता चली गई तो उनकी पत्नी उपचुनाव में उतरीं और जीत गईं. आरजेडी ने उन्हें मोकामा से टिकट दिया था.

यह भी पढ़ें- Arrah Triple Murder: आरा में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या, झाड़ी में फेंका मिला मां और बेटों का शव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
'फ्रंट कैमरा से वीडियो बनाते हैं, बैक डोर से छात्रों को पिटवाते हैं', PM मोदी से ये किसने कहा?
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
'अहंकार आपको ले डूबेगा', PM मोदी के वीडियो जारी करने पर RJD सांसद की दो टूक
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान
पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद, छात्र संगठनों का ऐलान

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे
'क्या आप सच्चे हिंदू हैं' से लेकर विजन डॉक्यूमेंट तक, राम मंदिर ट्रस्ट के वो 32 सवाल जो CEO पद के लिए पूछे, जानें पूरी डिटेल
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget