एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार के मौसम का ताजा हाल जानें, आज 6 जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी, IMD का अलर्ट जारी

Bihar Weather Today: बिहार में अगले तीन दिनों तक सक्रिय रूप से वर्षा के संकेत हैं. तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है लेकिन एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है.

Bihar Weather News 12 August 2024: जुलाई में मानसून बिहार में कमजोर रहा लेकिन एक अगस्त से लगातार राज्य के सभी जिलों में बारिश हो रही है. आज सोमवार (12 अगस्त) को भी राज्य के सभी जिलों में वर्षा के संकेत हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज खासकर राज्य के पश्चिमी और पूर्वी क्षेत्र में अधिक वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही वज्रपात की भी चेतावनी दी गई है. वहीं मध्य बिहार में वर्षा थोड़ी कम हो सकती है. आज राज्य के 6 जिलों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की चेतावनी दी गई है. 

पश्चिम चंपारण में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है. वहीं गोपालगंज, सीवान, पूर्वी चंपारण, कटिहार, और भागलपुर में भारी वर्षा की संभावना है. वहीं भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद में अधिक वर्षा तो राजधानी पटना सहित नालंदा भोजपुर और गया में रुक-रुककर अधिक वर्षा होने के संकेत हैं. 

अगले तीन दिनों तक सक्रिय रूप से होगी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य में सक्रिय रूप से वर्षा होने की संभावना है. राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव के संकेत नहीं हैं. एक से दो डिग्री की गिरावट हो सकती है.

बिहार के सीवान जिले में हुई सबसे अधिक वर्षा

बीते रविवार को राजधानी पटना सहित नालंदा और सीवान में बहुत भारी वर्षा हुई है. सबसे अधिक वर्षा सीवान में 175.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. वहीं पटना में 126 मिलीमीटर और नालंदा में 120.2 मिलीमीटर के साथ बहुत भारी वर्षा दर्ज की गई है. पूर्वी चंपारण में 99.4, सारण में 97.2, जमुई में 88.4, मुजफ्फरपुर में 86.4, समस्तीपुर में 84.4, बेगूसराय में 81.4, लखीसराय में 78.2 और गया में 70.5 मिलीमीटर बारिश हुई है. 

इसके अलावा राज्य के अधिसंख्य जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. हालांकि रविवार को दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखा गया. राजधानी पटना में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान नवादा में 36 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान सहरसा में 31.01 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 32 से 34 डिग्री के बीच रहा.

यह भी पढ़ें- Jehanabad News: सावन की सोमवारी पर जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ में हादसा, भगदड़ से 7 की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर में हार पर तेजस्वी यादव का पहला बयान, CM सम्राट का लिया नाम
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
बांकीपुर जीत गए, प्रशांत किशोर आगे क्या करेंगे? जानिए
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
पप्पू यादव के खिलाफ प्रयागराज में FIR, गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती
'BJP की सोची-समझी चुनावी रणनीति...', बांकीपुर के रिजल्ट पर बोलीं मीसा भारती

वीडियोज

Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल
Ramayana पर बढ़ा विवाद, Shri Ramlila Mahasangh ने दी चेतावनी, Preview Screening की रखी मांग
London में Shah Rukh Khan का नया लुक वायरल, क्या King का First Look गलती से हुआ Reveal?
Jharkhand Students Protest: झारखंड में JPSC-JSSC पर बड़ा बवाल! अभिजीत दीपके की एंट्री ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
किसी का फटा सिर, किसी के कान…, फ्लाइट टर्बुलेंस से जख्मी पैसेंजर की आपबीती
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
क्या पाकिस्तान में बदलने वाली सत्ता? नकवी ने फिर खोले शरीफ सरकार के गहरे राज
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
'BJP सरकार है या वॉटर फिल्टर?' MLA सचिन यादव के निलंबन पर भड़के अखिलेश
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
PCB ने स्मिथ को बनाया पाकिस्तान टीम का नया कोच, 2 साल का है कॉन्ट्रैक्ट
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
सोहेल-सीमा के तलाक पर सलमान खान ने किया रिएक्ट, भाई से बोले- तुम्हारा दर्द समझता हूं, खुद को ब्लेम करना बंद करो
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
तृषा से सनातन तक, उदयनिधि के विवादित बयानों ने कब-कब मचाया बवाल, जानें
उदयनिधि स्टालिन की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- पूछताछ के बाद...
उदयनिधि की हिरासत पर मद्रास हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- 'पूछताछ के बाद रिहा कीजिए'
Old Coin: पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
पुराने सिक्के बेचकर कमाएं 10 लाख, PM मोदी ने वीडियो में कहा? सरकार ने क्या बताया
Embed widget