एक्सप्लोरर

Jehanabad News: सावन की सोमवारी पर जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ में हादसा, भगदड़ से 7 की मौत

Jehanabad News: प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन यह संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Jehanabad News: आज (12 अगस्त) सावन की चौथी सोमवारी है और बिहार के जहानाबाद में रविवार (11 अगस्त) की देर रात एक बड़ा हादसा हो गया. मखदुमपुर के वाणावर स्थित बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर के बाहर मची भगदड़ में सात लोगों की मौत हो गई. ये सभी लोग आज सोमवारी पर जल चढ़ाने के लिए पहुंचे थे. मृतकों में पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल हैं.

हालांकि प्रशासन की ओर से सात लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, लेकिन जिस तरह से घटना हुई है और श्रद्धालु घायल हुए हैं ऐसे में यह संख्या और बढ़ सकती है. कई लोगों को इलाज के लिए स्थानीय मखदुमपुर अस्पताल और जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

Jehanabad News: सावन की सोमवारी पर जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ में हादसा, भगदड़ से 7 की मौत

सोमवारी के मौके पर जल चढ़ाने के लिए होती है भीड़

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन की टीम पहुंची. राहत बचाव का कार्य तुरंत शुरू कराया गया. दरअसल, सावन के महीने में बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए काफी संख्या में भीड़ होती है. सोमवारी के मौके पर भीड़ बढ़ जाती है. इसको देखते हुए बीते रविवार की रात से ही जल चढ़ाने के लिए लोगों की भीड़ पहुंचने लगी थी. बता दें कि पहाड़ के ऊपर मंदिर है और लोग चढ़कर जल चढ़ाने के लिए यहां जाते हैं.

इस पूरे मामले में एसडीओ विकास कुमार ने कहा कि इस पर वह थोड़ी देर में आधिकारिक तौर पर कुछ बता पाएंगे. इस सवाल पर कि क्या सुरक्षा में कमी थी? इस पर उन्होंने कहा कि रविवार की रात में ज्यादा भीड़ होती है. तीन सोमवारी के बाद ये चौथी सोमवारी थी. हम लोग इसको देखते हुए सतर्क थे. जिस तरह से सिविल, मजिस्ट्रेट, मेडिकल टीम की तैनाती होती है उस तरह से की गई थी. ये दुखद घटना है. आगे की जो प्रक्रिया वो पहले हम लोग कर रहे हैं.

Jehanabad News: सावन की सोमवारी पर जहानाबाद के सिद्धेश्वर नाथ में हादसा, भगदड़ से 7 की मौत

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या कहा?

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि भगदड़ के बाद श्रद्धालु गिर गए थे. दम घुटने लगा था. एक प्रत्यक्षदर्शी ने प्रशासन पर आरोप लगाया. कहा कि लाठीचार्ज करने की वजह से यह हादसा हुआ है. एनसीसी के लोग ड्यूटी कर रहे थे. बिहार पुलिस का कोई नहीं था. वहीं जल चढ़ाने के लिए पहुंचे एक और व्यक्ति ने बताया कि पहाड़ पर ऊपर में पुलिस और लोगों में बहस के बाद लाठी चलाई गई तो लोग पीछे की तरफ भागने लगे. उसी में यह घटना हो गई है. लोग नीचे की तरफ गिरते चले गए. 

यह भी पढ़ें- Bihar News: शराब कांड में जेल गए JDU नेता को बीस सूत्री समिति में मनोनयन, जहानाबाद में मचा सियासी बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
बिहार: STET 2026 वाले अभ्यर्थी BPSC TRE-4 में बैठेंगे या नहीं? तस्वीर साफ
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
भरत तिवारी केस: मुआवजा और नौकरी की घोषणा पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, क्या बोले?
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
बिहार में शराब मिली तो दारू की कंपनी पर भी होगा केस, एक्शन में सम्राट सरकार
Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
Exclusive: रूस के Su-57 को नहीं खरीदेगा भारत, सुखोई लड़ाकू विमानों को अपग्रेड करेगी वायुसेना
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget