एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहारवासी सावधान! 26 जिलों में आज बारिश की संभावना, गरजेंगे बादल, वज्रपात का अलर्ट

Bihar Weather Today: बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सीवान में हुई है. जिले में 37.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है. अगले पांच दिनों तक कुछ-कुछ जिलों में कभी-कभी हल्की बारिश होती रहेगी.

Bihar Weather News: बिहार में बीते कुछ दिनों से मौसम बदला हुआ है. आज (शुक्रवार) भी बारिश, वज्रपात और बादल गरजने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज (शुक्रवार) बिहार के 26 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है. इन 26 जिलों में कहीं हल्की बारिश की संभावना है तो कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है. कुछ जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के चलने का पूर्वानुमान है. 

पटना समेत इन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी

जिन 26 जिलों में आज बारिश की संभावना है उनमें राजधानी पटना भी शामिल है. इसके अलावा पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, मधुबनी, दरभंगा, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, बक्सर रोहतास, भभुआ, भोजपुर, अरवल, औरंगाबाद, गया, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय और लखीसराय में भी वर्षा के संकेत हैं. इसके अलावा अन्य जिलों में भी बादल छाए रह सकते हैं. 

24 घंटे में सबसे अधिक सीवान में हुई बारिश

बीते गुरुवार (01 मई, 2025) की शाम पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश सीवान में हुई है. जिले में 37.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. मौसम विभाग की मानें तो अगले पांच दिनों तक कुछ-कुछ जिलों में कभी-कभी हल्की बारिश होती रहेगी. बादल बने रहेंगे. इसके प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव भी होता रहेगा. गुरुवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में वर्षा हुई है. 

सारण में 10.4 मिलीमीटर तो पटना में 8.3 मिलीमीर बारिश हुई है. हालांकि बीते गुरुवार को कई जिलों में रेड अलर्ट भी जारी किया गया था. इनमें गया, पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, लखीसराय, जमुई, बेगूसराय, भोजपुर, औरंगाबाद, वैशाली, सीवान और सारण शामिल है.

वर्षा होने से राज्य का तापमान गिरा है. गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 35.8 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं गोपालगंज में अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस रहा. पटना की बात करें तो 3.5 डिग्री की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य का औसत तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान नालंदा के राजगीर में 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- बिहार बोर्ड: आज से मैट्रिक-इंटर की विशेष और कंपार्टमेंटल परीक्षा, सेंटर पर जाने से पहले पढ़ लें जरूरी बातें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
BBOSE के डिप्टी डायरेक्टर के 3 ठिकानों पर रेड, पटना से बेगूसराय तक हड़कंप
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
Exclusive: कंगना रनौत के 'गटर' वाले बयान से चिराग पासवान निराश, 'ऐसी उटपटांग बातें...'
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा
बक्सर-भागलपुर एक्सप्रेसवे का क्या होगा रूट? इन जिलों को फायदा

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
इंडोनेशिया में 5.7 तीव्रता का भूकंप, झटकों का सिलसिला जारी
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
पटना: BPSC-AEDO परीक्षा में धांधली का खुलासा, बायोमेट्रिक ऑपरेटर अरेस्ट
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Cow Dung Online Business: गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
गोबर के उपलों को ऐसे बेचें ऑनलाइन, होगी तगड़ी कमाई
Embed widget