एक्सप्लोरर

Bihar Weather: सुपौल समेत 4 जिलों में भारी बारिश के आसार, 19 शहरों में वज्रपात का अलर्ट, देखें आज का मौसम

Bihar Weather Today: प्रदेश में बारिश के चलते गर्मी से लोगों को राहत मिली है. अभी अगले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है. बीते सोमवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम अनुकूल रहा.

Bihar Weather News 20 May 2025: बिहार के सभी जिलों में आज (मंगलवार) वर्षा की चेतावनी दी गई है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना अनुसार सुपौल, अररिया, किशनगंज और पश्चिम चंपारण में भारी बारिश का पूर्वानुमान है. इन जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के चलने के साथ-साथ मेघ गर्जन एवं वज्रपात की चेतावनी दी गई है.

इसके अलावा कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई और बांका में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन शहरों में भी तेज हवा चलने की संभावना है. मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है.

पटना के अलावा बक्सर, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, मुंगेर, खगड़िया, भागलपुर और लखीसराय में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने की संभावना है. मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ हल्की वर्षा या मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.

अगले चार-पांच दिन ऐसा ही रहने वाला है मौसम

प्रदेश में बारिश के चलते तापमान गिरा है. गर्मी से राहत मिली है. अभी अगले चार-पांच दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने वाला है. बीते सोमवार को राज्य के सभी जिलों में मौसम अनुकूल रहा. तापमान में विशेष वृद्धि नहीं हुई. ज्यादातर जिलों में वर्षा हुई. सबसे अधिक पूर्णिया में 158.6 मिलीमीटर तो अररिया में 140 और किशनगंज में 94.4 मिलीमीटर के साथ भारी वर्षा दर्ज की गई. सुपौल में 59 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की बारिश हुई. पटना जिले में कुछ जगहों पर हल्की वर्षा हुई.

सोमवार को सभी जिलों में 40 डिग्री से नीचे तापमान रहा. सबसे अधिक तापमान रोहतास के डेहरी में 39.02 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी पटना में पारा 1.4 डिग्री गिरा. यहां का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस रहा. अधिसंख्य जिलों में 30 डिग्री के करीब तापमान दर्ज किया गया. समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर में तो अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें- तरक्की की ओर बिहार! अब तक 1522 स्टार्टअप रजिस्टर्ड, नीतीश सरकार ने दिए 62.50 करोड़ रुपये

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर तेज प्रताप ने दी बधाई, 'प्रचंड विजय...'
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर की जीत पर रोहिणी आचार्य की प्रतिक्रिया, क्या बोलीं?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget