एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: बिहार में अभी नहीं मिलेगी भीषण गर्मी से राहत, आज 11 जिलों में लू चलने की है संभावना

Bihar Weather News: मौसम विभाग ने 11 जिलों में आज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी. मौसम विभाग ने लोगों को दिन में घर से कम निकलने की सलाह दी है.

पटना: जून की शुरुआत से ही बिहार के तापमान में भारी वृद्धि देखी जा रही है. पूरे बिहार के तापमान में काफी बढ़ोतरी हो चुकी है और लोग गर्मी से परेशान दिख रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार आज शनिवार को 11 जिलों में हीटवेव रहने का अनुमान है, इन 11 जिलों में उष्ण लहर और लू चलने की संभावना है. इनमें पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, मधुबनी, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, खगड़िया, जमुई, बांका और भागलपुर जिला शामिल है. इन जिलों के लोगों को सावधानी बरतने और बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. इन जिलों के अलावा राज्य के सभी जिलों में तापमान में आज भी बेतहाशा वृद्धि होने की उम्मीद है.

अगले पांच दिनों तक बारिश का कोई अनुमान नहीं

बिहार के अधिकांस जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान के साथ भीषण गर्मी की संभावना बनी हुई है. मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले 5 दिनों तक बिहार के मौसम में कोई बदलाव का अनुमान नहीं है और तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी भी हो सकती है. इसके साथ ही अगले पांच दिनों तक बारिश का भी कोई अनुमान नहीं है. वहीं,  बीते शुक्रवार को पूरे राज्य के तापमान में वृद्धि देखी गई. 1 डिग्री तापमान राजधानी पटना में बढ़ोतरी हुई. पटना में बृहस्पतिवार को 40.9 डिग्री तापमान था तो वहीं शनिवार को 11.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.

तापमान में बढ़ोतरी

इसके अलावा राज्य के सभी जिलों  के तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई. शुक्रवार को 25 जिलों में 40 डिग्री से ऊपर तापमान रहा, जबकि 7 जिले हीटवेव दर्ज किए गए. इनमें पूर्णिया, सुपौल, फारबिसगंज, भागलपुर जिले का सबौर, मोतिहारी, खगड़िया और कटिहार जिले रहे. इन जिलों में उष्ण लहर और लू की स्थिति बनी रही. इन जिलों में सामान्य से 5 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी देखी गई. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान खगड़िया में 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान अररिया में 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पूरे राज्य में औसत तापमान 39 डिग्री से 42 डिग्री के बीच रहा.

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार एक चक्रवातीय  परिसंचरण का क्षेत्र समुंद्र तल औषतन 1.5 किलोमीटर ऊपर उड़ीसा एवं आसपास के क्षेत्रों में बना हुआ है. इसके प्रभाव से पूरे राज्य का मौसम पूरी तरह शुष्क और तापमान में वृद्धि की संभावना बनी हुई है. साथ ही एक दो जगह पर सतही हवा की गति 15 से 20 किलोमीटर हो सकती है या झोंके के साथ 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: मांझी की पार्टी के 5 सीट वाले बयान पर JDU ने दिया जवाब, कहा- 'अभी पॉलिटिकल एक्सरसाइज...'

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
विपक्ष पर बरसे चिराग पासवान, देश में अराजकता फैलाने के लगाए आरोप
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार में दूसरे के नाम पर सरकारी नौकरी कर रहा था शख्स, 32 साल बाद बर्खास्त
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
हूतियों का यमन पर अटैक, राष्ट्रपति भवन को बनाया निशाना, मदीना की ओर भेजे ड्रोन
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
दिल्ली में बारिश से 75 सालों बाद पारा पहुंचा 20.7 डिग्री, तापमान में भारी गिरावट
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद रणबीर कपूर की ‘रामायण’ के मुरीद हुए विदेशी क्रिटिक्स, बोले- 'साल की सबसे बेहतरीन फिल्म'
लॉस एंजिल्स प्रीमियर के बाद ‘रामायण’ के मुरीद हुए इंटरनेशनल क्रिटिक्स, जमकर की तारीफ
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होगी आप? पार्टी ने किया साफ
Statue Of Unity: स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने का प्लान, जानें टिकट का चार्ज और पहुंचने का तरीका
November School Holidays 2026: नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
नवंबर में बच्चों की मौज, दिवाली और छठ पर मिलेगी लंबी छुट्टी, यहां देखें डेट्स
Embed widget