एक्सप्लोरर

Bihar Weather Today: अभी नहीं पड़ेगी कड़ाके की ठंड, पछुआ हवा से तापमान में होगी आंशिक गिरावट, जानें कैसा होगा मौसम

Weather News: सोमवार को 11.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. पटना के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई जिसके बाद 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

Bihar Weather Update: बिहार में अब ठंड बढ़नी शुरू हो गई है. प्रदेश में अभी दो दिनों तक पछुआ हवा निरंतर चलती रहेगी जिसकी वजह से तापमान में आंशिक गिरावट देखने को मिलेगी. आज की बात करें तो बिहार में मौसम साफ रहेगा और दिन में धूप खिला रहेगा. आज या फिर इधर कुछ दिनों में बारिश होने की संभावना नहीं है. हालांकि छह दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है. सुबह में धुंध की स्थिति बनी रहेगी. आइए जानते हैं कि बीते 24 घंटे में प्रदेश में किस तरह का मौसम रहा और आज कैसा रहेगा.  

सबसे ठंडा शहर रहा बिहार का गया

बीते 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा. वहीं न्यूनतम तापमान में आंशिक वृद्धि होने के साथ राज्य में 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया. वहीं, सोमवार को 11.7 डिग्री सेल्सियस के साथ गया प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा. इसके पहले भी रविवार को गया 11.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा है. सोमवार को पटना में सुबह के समय सात सौ मीटर की दृश्यता दर्ज की गई. पटना के न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की वृद्धि हुई जिसके बाद 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

यह भी पढ़ें-  Bihar Crime: भोजपुर में 26 कट्ठा जमीन के लिए गरजीं बंदूकें, फायरिंग करने के इस अंदाज को देखकर ‘हिल’ जाएंगे आप

पछुआ हवा से होगी आंशिक गिरावट

उत्तर बिहार में न्यूनतम तापमान 14-16 डिग्री सेल्सियस के बीच और दक्षिण बिहार में 12-14 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का पूर्वानुमान है. वहीं उत्तर बिहार में 26-28 डिग्री सेल्सियस एवं दक्षिण बिहार में 24-26 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान रहने का पूर्वानुमान है. पटना मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार अभी प्रदेश में कड़ाके की ठंड नहीं पड़ेगी. हालांकि पछुआ हवा निरंतर चलने से तापमान में आंशिक गिरावट धीरे-धीरे होगी जिससे ठंड बढ़ेगी.

बिहार के खास शहरों में आज का तापमान देखें

पटना- 26/13

मुजफ्फरपुर- 26/13

पूर्णिया- 28/15

भागलपुर- 27/14

गया- 27/11

(तापमान अधिकतम और न्यूनतम डिग्री सेल्सियस में)


यह भी पढ़ें- बिहारः गांव की लड़की से प्रेम करता था युवक, प्रेमिका के घर वालों को नहीं था मंजूर, जिसका डर था वही हुआ, बक्सर की घटना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन पर BJP के इस नेता ने गजब बोला, 'सुनिए राहुल गांधी जी, यदि…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget