एक्सप्लोरर

'आतंकवाद पर PM मोदी का साफ संदेश, भारत देगा जवाब', जापान में संजय झा ने पाकिस्तान की खोली पोल

Bihar News: जापान की धरती से जदयू सांसद संजय झा ने भारत का आतंकवाद पर रुख स्पष्ट किया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का संदेश साफ है. पहलगाम हमले के दो दिन बाद उन्होंने बिहार से संदेश दिया था.

Bihar News: पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद और 'ऑपरेशन सिंदूर' से दुनिया को रूबरू कराने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जापान दौरे पर है. जदयू सांसद संजय झा की अगुवाई में विदेश दौरे पर गए  सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय समुदाय के साथ बातचीत की. बातचीत के दौरान उन्होंने पाकिस्तान की करतूतों को उजागर किया. संजय झा ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमला कोई साधारण घटना नहीं है. हमारे बीच राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं. चुनाव हम एक-दूसरे के खिलाफ लड़ते हैं लेकिन राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर सभी पार्टियां एकसाथ हैं.

संजय झा ने कहा, "पाकिस्तान भारत से सीधी लड़ाई लड़ नहीं सकता. इसलिए छद्म लड़ाई का सहारा लेता है. भारत दशकों से आतंकवाद के खतरे का सामना कर रहा है." उन्होंने कहा कि सर्वदलीय सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल अलग-अलग देशों का दौरा करेंगे. भारत से रवाना होने वाला हमारा पहला प्रतिनिधिमंडल पहला था. हम पिछले तीन दिनों से जापान में हैं.

जापान में संजय झा ने पाकिस्तान को किया बेनकाब

प्रतिनिधिमंडल में सत्ताधारी और विपक्षी दलों के सांसद हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर हम सभी एक हैं." संजय झा ने कहा कि पहलगाम में आतंकियों ने धर्म पूछकर पर्यटकों को निशाना बनाया. आतंकी हमले से जम्मू-कश्मीर के पर्यटन उद्योग को नुकसान पहुंचा है. उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की पूरी अर्थव्यवस्था पर्यटन पर आधारित है.

'आतंकवाद के खिलाफ पीएम मोदी का साफ संदेश'

जदयू सांसद ने बताया कि पीएम मोदी का आतंकवाद पर रुख साफ है. पहलगाम में आतंकी हमला 22 अप्रैल को हुआ. पीएम मोदी घटना के दो दिन बाद बिहार दौरे पर आए. 24 अप्रैल को उन्होंने पहली बार बात की. संजय झा ने कहा कि पीएम मोदी का संदेश साफ है. अब हम पाकिस्तान में आतंकी अड्डों को नष्ट करेंगे. भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया. 

ये भी पढ़ें- नौकरी के बदले जमीन घोटाले का मामला, लालू यादव के खिलाफ चार्जशीट पर संज्ञान लेने का फैसला सुरक्षित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
तेज प्रताप यादव ने जारी की महत्वपूर्ण सूचना, 'मुझसे जुड़े लोगों को...'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
राहुल गांधी के इशारे पर झारखंड में लाठीचार्ज? CM सम्राट बोले- 'सरकार…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
किरेन रिजिजू के बयान पर सियासी बवाल, JDU ने कहा- 'विपक्ष का…'
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक
बिहार: CM सम्राट ने भेजी सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, फटाफट करें चेक

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget