एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार में तीन दिनों तक बदला-बदला सा रहेगा मौसम, पटना समेत कई इलाकों में होगी बारिश

Weather News: आज से अगले चार दिनों तक न्यूनतम पारे में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं. बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमक सकती है. विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

Weather Report Today: बंगाल की खाड़ी क्षेत्र से नमी लेकर आ रही पूर्वी हवा के कारण आज से मौसम में कुछ बदलाव आएगा. गुरुवार को पटना समेत राज्य के दक्षिण पूर्व और उत्तर पूर्व जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ बादल गरजने व बिजली चमकने के आसार हैं. यह जानकारी मौसम विभाग पटना (Meteorological Department Patna) की ओर से दी गई है. आज से आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे. पूर्णिया में देर रात गरज के साथ आंधी पानी देखने को मिल सकता है.

25 और 26 फरवरी को भी ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने बदलाव को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. आज से अगले चार दिनों तक न्यूनतम पारे में दो से चार डिग्री की वृद्धि के आसार हैं. 25 फरवरी को भी पटना व इसके आसपास के जिलों के अलावा दक्षिण पूर्वी, उत्तर पूर्व और उत्तर मध्य जिलों में मौसम का कुछ ऐसा ही हाल रहेगा. 26 को बिहार के पूर्वी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान है. इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जो व्यक्ति हत्या करता हो उसे अच्छा लगेगा राष्ट्रपति बनना? तेजप्रताप यादव का CM नीतीश पर हमला 

डेहरी और औरंगाबाद में सबसे अधिक तापमान

वहीं, अगर तापमान की बात करें तो बिहार का डेहरी और औरंगाबाद 28.2 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे अधिक गर्म स्थान रहा. राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश का मौसम शुष्क बने होने के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी सीतामढ़ी का न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.

प्रमुख शहरों में आज का तापमान देखें

पटना का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. यहां आंशिक रूप से बादल छाए हैं. भागलपुर का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस है. यहां मौसम साफ है.

गया का अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस है. आंशिक रूप से बादल छाए हैं. पूर्णिया का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री है. सुबह में हल्की बारिश हो सकती है. देर रात गरज के साथ आंधी पानी देखने को मिल सकता है. मुजफ्फरपुर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान 27 और 15 है. यहां भी आंशिक रूप से बादल छाए हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar News: बड़े काम का है स्मार्ट प्रीपेड मीटर, बिजली के क्षेत्र में आई क्रांति, इस मामले में बिहार देश का पहला राज्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
'शर्म से डूब मरना चाहिए...' खरगे के जनसभा स्थल के शुद्धिकरण पर बोली RJD
Xप्लेन: बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर? समझें गणित
बिहार में 10 हजार नौकरियों का वादा कैसे पूरा करेंगे प्रशांत किशोर?
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
RJD में टूट के संकेत! दावा- 15 से 16 विधायक मारेंगे पलटी
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव
'भ्रष्टाचार चरम पर और नशा हर घर...', शराबबंदी के विफल होने पर बोले पप्पू यादव

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
NDA और विपक्ष के सांसद प्रदर्शन करते हुए आमने सामने आए, बीच में खड़ी रही सिक्योरिटी
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
मेसी ने पिता को खोया, क्रिस्टीयानो रोनाल्डो का छलका दर्द, किया भावुक पोस्ट
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
संसद के मानसून सत्र का आखिरी दिन, क्या NDA-विपक्ष के बीच खत्म होगी रार?
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
पाक फिर बेनकाब! पूर्व मंत्री ने हाफिज सईद को बताया ‘आका’, भारत को दी गीदड़भभकी
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
नक्सल प्रभावित इलाके में ड्यूटी, फिर भी नहीं छोड़ा UPSC का सपना, अफसर ने रचा इतिहास
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
घर में भी उगा सकते हैं कद्दू, बस इन बातों का रखें ध्यान
Embed widget