एक्सप्लोरर

Bihar Weather Forecast: बिहार के इन 19 जिलों में फिर बढ़ने लगा पारा, चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकलना हुआ मुश्किल

Bihar Weather News: राज्य के उत्तरी भाग में बारिश के साथ ही तापमान में भी दो दिन से बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को भी 19 जिलों में भीषण गर्मी के साथ तापमान में वृद्धि होगी.

पटना: शनिवार को उत्तर बिहार के साथ-साथ उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग के 24 जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान है. मौसम विभाग ने अररिया और किशनगंज जिले में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा में चलेगी. वहीं, दक्षिण-बिहार एवं दक्षिण-मध्य बिहार के 19 जिलों में भीषण गर्मी के साथ पारा 42 डिग्री या इससे भी ज़्यादा रहने का अनुमान है. यहां बढ़ती गर्मी के कारण लोग परेशान हैं. सुबह से तेज धूप निकल रही है, जिसके कारण लोगों का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है.

आज राज्य के जिन 16 जिलों में बारिश होगी, उनमें सुपौल, अररिया, किशनगंज, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, मधेपुरा, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई, खगड़िया, पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान ,सारण, वैशाली, शिवहर, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी शामिल हैं. यहां हल्की और मध्यम स्तर की वर्षा हो सकती है. साथ ही 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा में चलने का पूर्वानुमान है. बीते शुक्रवार को राज्य के 10 जिले में हल्की वर्षा के साथ काले बादल छाए रहे.

ये भी पढ़ें- Bihar News: पूर्णिया का दिलखुश दास आतंकी हमले का हुआ शिकार, 10 दिन पहले ही काम के लिए गया था कश्मीर

आज बिहार में 36 से 42 डिग्री तापमान

बिहार के उत्तरी भाग में बारिश होने के साथ ही तापमान में भी दो दिन से लगातार बढ़ोतरी हो रही है. शनिवार को भी बिहार के 19 जिलों में भीषण गर्मी के साथ तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है, जबकि दक्षिण-पश्चिम भाग के बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर में भीषण गर्मी के साथ 40 से 42 या उससे ज्यादा डिग्री तापमान होने के आसार है. वहीं पटना, गया, जहानाबाद, नवादा तथा शेखपुरा सहित 12 जिलों में भी तपती गर्मी रहने की उम्मीद है. वहीं, उत्तर बिहार में भी जहां 36 से 38 डिग्री तापमान रहने का पूर्वानुमान है. बीते शुक्रवार को बिहार में भीषण गर्मी देखी गई. राजधानी पटना समेत 11 जिलों में पारा 40 डिग्री से ऊपर रहा. सबसे अधिक तापमान औरंगाबाद में 44.4 डिग्री सेल्सियस रहा, बक्सर में 43.6, गया में 43.3 तथा पटना में भी 41.7 डिग्री तापमान रहा.

इन कारणों से बिहार मौसम में हुआ बदलाव

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अभी भी बिहार में पूर्वी एवं दक्षिण पूर्वी हवाओं का प्रवाह सतह से 0.9 किमी ऊपर तक बना हुआ है. इसकी गति लगभग आठ से 10 किमी प्रति घंटा है. साथ ही एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में समुद्र तल से 1.5 किमी पर अवस्थित है. एक पूर्व-पश्चिम ट्रफ रेखा इसी चक्रवातीय परिसंचरण के क्षेत्र से नागालैंड तक बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और असम से होकर समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर  गुजर रही है, जिसके प्रभाव से उत्तर-बिहार में हल्की बारिश तथा उत्तर-पूर्व बिहार के कुछ जिलों में तेज बारिश के साथ मेघ गर्जन और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने का पूर्वानुमान है.

ये भी पढ़ें- Bihar में शराब बैन को लेकर PK का नीतीश कुमार पर तंज, बोले- पूरा बिहार 'पीके' मस्त है और राजा को लग रहा है...

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
लोकतंत्र की सुखद तस्वीर! BJP प्रत्याशी ने RJD उम्मीदवार को लगाया गले, दी बधाई
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
रोहिणी आचार्य ने दिया नया फॉर्मूला! आरजेडी+प्रशांत किशोर= BJP/NDA जीरो
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर BJP की हार, RJD के अनिल कुमार झा जीते
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस
लालू यादव को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी को नोटिस

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
अमृतसर में मॉल ऑफ अमृतसर के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवक जख्मी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
Explained: अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई में प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का 'कवच' कैसे टूटा
अक्टूबर 2026 में दिल्ली से ज्यादा मुंबई प्रदूषण क्यों? समुद्री हवा का कवच कैसे टूटा
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget