एक्सप्लोरर

Bihar में शराब बैन को लेकर PK का नीतीश कुमार पर तंज, बोले- पूरा बिहार 'पीके' मस्त है और राजा को लग रहा है...

बिहार में शराबंदी कानून की विफलता पर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने चुटकी ली है. किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि पूरा बिहार 'पीके' मस्त है और राजा नींद में है.

Prashant Kishore on Liquor Ban in Bihar: बिहार में शराबबंदी कानून को लेकर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है. गुरुवार को प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य में शराबबंदी कानून पूरी तरह विफल रहा है. रणनीतिकार ने दावा किया कि पूरा बिहार शराब पी रहा है लेकिन बिहार के सीएम को लगता है कि नियम पूरी तरह से माना जा रहा हैं.

बिहार में शराबबंदी की विफलता पर प्रशांत किशोर ने ली चुटकी

बता दें कि वैशाली जिले के हाजीपुर में अपने 'जन सूरज' अभियान के तहत एक सभा को संबोधित करते हुए, किशोर ने कहा था ,  "पूरा बिहार 'पीके' मस्त है और 'राजा' को लग रहा है कि शराबबंदी लागू है.” किशोर ने कहा कि, बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल हो गई है. बिहार के ड्राई स्टेट होने के बावजूद यहां चाहने वालों को आसानी से शराब मिल सकती है. इसलिए, बिहार में शराबबंदी पूरी तरह विफल रही है. प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि, “ हालांकि, बिहार के मुख्यमंत्री "इस वास्तविकता को स्वीकार नहीं करना चाहते हैं.”

प्रशांत किशोर ने ट्वीटर पर चलाया अभियान

वहीं बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए चुनावी रणनीतिकार ने गुरुवार को राज्य में शराबबंदी के प्रभावी क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हुए ट्विटर पर 'बिहार में शराबबंदी पूरी तरह से विफल हो गई है’ पोल चलाया. प्रशांत किशोर ने उत्तरदाताओं से अपने प्रस्ताव में 'हां' या 'नहीं' में जवाब देने के लिए कहा. इस पोल पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी जमकर अपनी राय दी.

5 अप्रैल 2016 को राज्य में शराब पर प्रतिबंध लगाया गया था

बता दें कि राज्य सरकार ने 5 अप्रैल 2016 को राज्य में IMFL सहित शराब के निर्माण, व्यापार, भंडारण परिवहन, बिक्री और खपत पर प्रतिबंध लगा दिया था और इसे बिहार निषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 का उल्लंघन करने वालों के लिए दंडनीय अपराध बना दिया था. हालांकि इसमें अब तक कई बार संशोधन किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें

Petrol-Diesel Price Today: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के आज के दाम, जानिए- दिल्ली सहित तमाम राज्यों के प्रमुख शहरों में आज क्या है Fuel के लेटेस्ट रेट

Bihar News: एक साल में मात्र 2 हजार किमी ही चला सांसद निधि का अत्याधुनिक एम्बुलेंस, CM नीतीश के गृह जिले में ड्राइवर नहीं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget