एक्सप्लोरर

Bihar Weather: मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में बारिश का भी अलर्ट, बिहार में आज का मौसम देखें

Bihar Weather Today: मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. पढ़िए आपके जिले में आज मौसम कैसा रहने वाला है.

Weather News: प्रदेश में मेघ गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जताई गई है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से इसको लेकर चेतावनी जारी की गई है. आज (04 अक्टूबर) बिहार के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. दक्षिण-पश्चिम इलाके को छोड़कर सभी जिलों में बादल छाए रहेंगे. इसके साथ ही अधिसंख्य जिलों में हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा की संभावना बन रही है.

आज इन जिलों के लोग रहें सावधान

मौसम विभाग का कहना है कि खास कर पटना, गया, नालंदा, नवादा, शेखपुरा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, बांका, मुंगेर, जमुई, भागलपुर, खगड़िया, किशनगंज, सुपौल, अररिया, पूर्णिया और कटिहार में कुछ-कुछ जगहों पर बारिश का पूर्वानुमान है. इन जिलों में मेघ गर्जन और बिजली चमकने के साथ वज्रपात की भी चेतावनी दी गई. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार आज राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. हालांकि कल (शनिवार) से राज्य के तापमान में एक से दो या तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार एक चक्रवातीय परिसंचरण म्यांमार और पूर्व बांग्लादेश के ऊपर फैला हुआ है जिसकी दिशा उत्तर पूर्व बिहार की ओर है. इसके प्रभाव से बिहार में शुक्रवार को बादल छाए रहेंगे. दक्षिण-पश्चिम भाग को छोड़कर सभी जिलों में कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा का पूर्वानुमान है.

शुक्रवार की अल सुबह मौसम विभाग ने सारण, भोजपुर, अरवल, जहानाबाद, पटना, औरंगाबाद, गया और शेखपुरा जिले के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. अलर्ट की अवधि सुबह 4 से 8 बजे तक के लिए है.

24 घंटे में कहां कितनी बारिश हुई?

गुरुवार की दोपहर जारी रिपोर्ट के अनुसार, 24 घंटे में बिहार में सबसे अधिक सुपौल में 59.2 मिलीमीटर बारिश हुई है. इसके अलावा कटिहार में 50.2, अररिया में 35.4, सहरसा में 27.8, बक्सर में 26.8, मधुबनी में 16.8, मधेपुरा में 16.6 और बेगूसराय में 15.2 मिलीमीटर के साथ मध्यम स्तर की वर्षा हुई है. वहीं भागलपुर में 14.4 और भोजपुर में 11.6 मिलीमीटर के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई है. औरंगाबाद, नवादा, जमुई, बांका, वैशाली, पटना के पूर्वी इलाके, नालंदा, शेखपुरा, सारण, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, मुंगेर, लखीसराय, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्णिया, रोहतास और गया में भी हल्की तो कहीं-कहीं मध्यम स्तर की वर्षा हुई है.

राज्य के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है. राजधानी पटना में 0.1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे अधिक तापमान गोपालगंज में 35.9 डिग्री सेल्सियस रहा. सबसे कम अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस किशनगंज में दर्ज किया गया. राज्य के औसत तापमान की बात करें 33 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Pankaj Yadav: RJD नेता पंकज यादव को क्यों मारी गई गोली? SP ने किया खुलासा, सामने आई बड़ी वजह

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार: बेटी ने किया LOVE मैरिज, पिता ने कर दिया पिंडदान, कटिहार का मामला
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार की राजनीति में फिर सवर्णों का दबदबा? MLC चुनाव के रिजल्ट से समझें
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
बिहार के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी! 9 जिलों में लगने जा रहा रोजगार मेला
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में पटना HC का वकील गिरफ्तार
NIA का एक्शन, एके-47 की तस्करी मामले में बिहार से वकील गिरफ्तार

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
'यह शक्ति प्रदर्शन का समय नहीं', DDTA की राहुल को चिट्ठी, 1 नवंबर की रैली स्थगित करने की मांग
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
75 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, दिल्ली में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
‘हर व्यक्ति को जीवन में एक बार जेल जरूर जाना चाहिए’, सोनम वांगचुक ने क्यों कही ये बात?
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Video: करेंट से बचने की ट्रेनिंग देखकर फोड़ लेंगे माथा, यूजर्स हो रहे लोटपोट
Embed widget