एक्सप्लोरर

Bihar Weather: प्रदेश में अभी से दिखने लगा गर्मी का सितम, बिहार में 2 अप्रैल को कैसा रहेगा मौसम? जानें

Bihar Weather Forecast: मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने की चार या पांच तारीख के बाद तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है. आज हवा के चलने के कारण गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा.

Bihar Weather Today: अप्रैल की शुरुआत हो चुकी है और राज्य में तापमान भी अपना रंग दिखाने लगा है. होली के बाद से पिछले पांच दिनों में प्रदेश के अधिसंख्य हिस्सों में तापमान लगातार बढ़ रहा है. आज मंगलवार (2 अप्रैल) को एक-दो जिलों को छोड़कर अन्य शहरों में तापमान में वृद्धि होगी हालांकि तपिश वाली गर्मी नहीं रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार अप्रैल महीने की चार या पांच तारीख के बाद तापमान में अत्यधिक वृद्धि होने की संभावना है. गर्मी के साथ लू चलने के संकेत हैं.

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से कहा गया है कि पटना और गया हवाई अड्डा से प्राप्त आंकड़ों को देखा जाए तो राज्य में उत्तर पश्चिमी हवा चल रही है. इसकी रफ्तार 20 से 22 किलोमीटर प्रति घंटा है. यही वजह है कि अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है. चार या पांच अप्रैल से अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान है. आज मंगलवार को उत्तर पश्चिम दिशा से राज्य में आने वाली हवा के कारण रात और सुबह में मौसम काफी खुशनुमा रहेगा.

वैशाली में दूसरे दिन लगातार रहा सबसे अधिक तापमान

वहीं दूसरी ओर प्रदेश में तापमान की बात करें तो आज भी हल्की वृद्धि होगी. हालांकि हवा के चलने के कारण गर्मी का ज्यादा एहसास नहीं होगा. पिछले पांच दिनों से राज्य के अधिसंख्य जिलों में तापमान 36 डिग्री से ऊपर दर्ज किया जा रहा है. बीते सोमवार (01 अप्रैल) को सबसे अधिक तापमान लगातार दूसरे दिन वैशाली जिले में 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

इसके पहले रविवार को सबसे अधिक तापमान वैशाली में ही 41.9 डिग्री सेल्सियस रहा था. सोमवार से राज्य के अधिकतर भागों में तेज हवा चलने लगी है जिससे तापमान में हल्की कमी आई है. सोमवार को राजधानी पटना के तापमान में भी हल्की गिरावट देखने को मिली है. रविवार के मुकाबले सोमवार को पटना में 0.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 36.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. सोमवार को वैशाली के अलावा सीवान के जीरादेई, नवादा, शेखपुरा और मधुबनी में 38 से लेकर 39 डिग्री के बीच तापमान रहा. आज मंगलवार को भी राज्य के दक्षिणी भागों में 38 से 40 डिग्री तापमान रहने की संभावना है.

यह भी पढ़ें- Purnea Lok Sabha Seat: पप्पू यादव और बीमा भारती दोनों की छवि है बाहुबली, पूर्णिया सीट से कौन किस पर पड़ेगा भारी?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget