एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में मौसम में बदलाव जारी, कई शहरों में हल्की बारिश, लोगों को अब मिलेगी ठंड से राहत

Todays Weather: बिहार में बीते 24 घंटे में 5.7 डिग्री सेल्सिस के साथ सबौर सबसे ज्यादा ठंडा रहा है. कई शहरों में हल्की बारिश के कारण तापमान में काफी बदलाव हो सकता है.

पटना: बिहार में रविवार से ठंड से राहत की उम्मीद है. बीते 48 घंटे से मौसम में काफी बदलाव है. जहां दिसंबर के आखिरी सप्ताह से ठंड और शीतलहर ने प्रचंड रूप धारण कर लिया था वहीं अब काफी दिनों बाद इससे राहत की उम्मीद है. बीते दो दिनों से पटना समते कई शहरों में हल्की बारिश हो रही जिससे कि तापमान में काफी बदलाव आए हैं. बीते 24 घंटे में बांका सूबे का सबसे ठंडा शहर रहा जहां तापमान 5.7 डिग्री तक दर्ज किया गया है.

बांका सबसे ठंडा

वहीं मौसम विभाग की मानें तो रविवार को मौसम साफ रहेगा. हर रोज की तरह धूप भी निकलेगी. दिन के वक्त तापमान सही रहता क्योंकि धूप निकल जाती है. वहीं शाम होते ही पारा गिरने लग जाता है. 5 डिग्री के आसपास न्यूनतम तापमान अभी भील दर्ज किया जा रहा है. बीते 24 घंटे में बांका में न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं भागलपुर में 9.1 डिग्री, सबौर में 5.8 डिग्री, गया में 9.7 डिग्री,  अररिया और किशनगंज में सात डिग्री, खगड़िया में 7.9 डिग्री कटिहार और पूर्णिया में 8.1 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 9.6 डिग्री और पटना में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री दर्ज किया गया. बिहार में हालांकि ठंड पूरी तरह से नहीं गया है, लेकिन शीतलहर नहीं है. बीते कुछ दिनों से धूप निकलने के कारण थोड़ी राहत है. कई जिलों में न्यूनतम तापमान अभी भी 10 डिग्री से कम हैं.

ठंड से मिलेगी राहत

आने वाले दिनों में मौसम सामान्य ही रहेगा. हालांकि देखा जाए तो इस साल बिहार में ठंड ने कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ा है. बताया ये भी जा रहा कि इस साल भयंकर गर्मी भी पड़ सकती है. सोमवार के बंद ठंड से पूरी तरह राहत मिलने के आसार हैं. दिन का तापमान कई जिलों में 24 डिग्री तक जा सकता है. रात का तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. हालांकि सुबह में कई शहरों में अभी भी हल्का कोहरा देखने को मिलता है. जहां बारिश हुई है वहां ठंड का असर एकदम कम हो गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
नेपाल से आ रही थी जाली नोटों की खेप, मोतिहारी में 4.95 लाख की फेक करेंसी सीज
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
Bihar MLC Results: तिरहुत से आया पहला रुझान, 2 राउंड की गिनती पूरी, कौन निकला आगे?
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल
बिहार टेंडर घोटाला: 7 IAS अधिकारियों तक पहुंची ED की जांच, बढ़ी हलचल

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
राहुल गांधी-योगेंद्र यादव साथ, कहा- '4 बूथों में 416 वोटर्स काट दिए, हम रुकेंगे नहीं'
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget