एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'बिहार के थके हुए मुख्यमंत्री के लोग..., 'सन ऑफ मल्लाह' का नीतीश के मंत्री और अधिकारियों पर बड़ा आरोप

Mukesh Sahani: सहनी ने कहा कि केंद्र में रहकर रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री पद से इस्तीफा दिया था, तो आठ वर्षों में लाखों गरीबों की मौत के जिम्मेदार नीतीश इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे.

Mukesh Sahani Targeted Nitish Kumar: बिहार में जहरीली शराब से मौत पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के बाद अब वीआईपी चीफ ने भी शुक्रवार को सीएम नीतीश पर करारा हमला बोला है. वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार प्रदेश के थके हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिनकी आत्मा तक मर चुकी है, लाशों की गद्दी पर बैठकर मौत का तमाशा देख रहे हैं. चौकीदार से एसपी तक सब मिले हुए हैं, सब शराब माफियाओं से अवैध पैसा कमाकर लाल हो रहे हैं. मद्य निषेध विभाग के मंत्री से लेकर, मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द जितने लोग हैं, सब शराब की भट्ठी खुलवाकर जहरीली शराब पिलाकर गरीबों की हत्या करवा रहे हैं.  

मुकेश सहनी ने जहरीली शराबकांड पर क्या कहा?

वीआईपी चीफ मुकेश सहनी ने शुक्रवार को पटना में सीवान और छपरा जिले में हुए जहरीली शराबकांड पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिस तरह से शराबबंदी वाले बिहार राज्य में खुले आम सरकार के संरक्षण में अवैध शराब का धंधा चल रहा है, कोई कुछ नहीं कर रहा, सब सरकारी अफसर बैठकर पैसा कमा रहा हैं. पिछले आठ सालों में हजारों गरीबों की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है. लाखों गरीब लोग जेलों में बंद हैं. छपरा और सीवान के बाद अब यही मौत का तांडव मुज्जफरपुर में भी होगा, ऐसी आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता.

मुज्जफरपुर जिला का एसपी तानाशाह बन कर बैठा है. मुज्जफरपुर एसपी खुद शराब माफियाओं से मिलकर करोड़ों कमा कर जिले में अवैध शराब की मिनी फैक्ट्री चलवा रहा है, लोग मर रहे हैं और एसपी साहब नोट छापने में लगे हैं. खुद को सरकारी मुलाजिम बताकर मुज्जफरपुर एसपी खुद शराब माफिया बना हुआ है. उस पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही, क्योंकि नीचे से ऊपर तक चौकीदार से मंत्री तक सब शराब माफियाओं से मिले हुए हैं. आगे उन्होंने कहा कि छपरा और सिवान में गरीबों की लाशें बिछी हैं, इस पर नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं.

'नीतीश कुमार गद्दी छोड़कर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे'

मुकेश सहनी ने कहा कि इन्होंने केंद्र में रहकर रेल दुर्घटना की जिम्मेदारी लेते हुए रेल मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था, तो आज आठ वर्षों में लाखों गरीबों के मौत के जिम्मेदार नीतीश कुमार गद्दी छोड़कर इस्तीफा क्यों नहीं दे रहे. राज्य के मुख्यमंत्री के इर्द-गिर्द बैठे सारे लोग जो तथाकथित उनके सलाहकार हैं, वे सब शराब माफियाओं से मिलकर प्रदेश के कोने-कोने में शराब की होम डिलीवरी करवा रहे हैं. पुलिस का अधिकारी सब शराब का धंधा करने वाले लोगों से वसूली कर धन कुबेर बन गया और बेचारा गरीब मर रहा है, उनकी साजिशाना हत्या की जा रही है. छपरा और सिवान की घटना की जिम्मेदारी लेते हुए, मद्य निषाद मंत्री समेत सभी पदाधिकारी यहां तक कि बिहार के मुख्यमंत्री तक को इस्तीफा दे देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: 'सीएम का हंसना और हंसाना बिहारियों को चिढ़ाना है', बोले तेजस्वी यादव- इतनी बड़ी घटना पर सीएम का कोई संवाद नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, छात्रों पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, CJP पर हुए लाठीचार्ज पर बोले- 'जब प्रधानमंत्री…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
CJP के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज पर JDU विधायक अनत सिंह का बड़ा बयान, 'छात्रों को…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
खेसारी लाल यादव छात्रों के समर्थन में उतरे, CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर कहा- 'मैं सरकार…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'
अनंत सिंह ने सेट किया बेटे का सियासी भविष्य, 'जैसे निशांत कुमार नीतीश जी के साथ रहे, वैसे…'

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'पुलिस वाले बिना बैज के थे...इनको जवाब मिलेगा', अखिलेश की महिला सांसद ने सरकार को सुनाई दो टूक
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Embed widget