एक्सप्लोरर

प्रेमी से मिलने जा रही दो बहनों को 'डायन' बता कर ग्रामीणों ने पीटा, सिर के बाल काटकर सड़क पर छोड़ा

तांत्रिक के कहे अनुसार मृतक बच्चे के परिजन निगरानी कर रहे थे, तभी दोनों लड़कियां उधर से गुजर रही थीं, जिन्हें उन्होंने पकड़ लिया और डायन बता कर पीटना शुरू कर दिया. पीटने के बाद लोगों ने उनके बाल काट दिए और बीच सड़क पर छोड़कर चलते बने.

जमुई: बिहार के जमुई जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. घटना जिले के सिमुलतला थाना क्षेत्र के टेलवा बाजार गांव की है, जहां ग्रामीणों ने दो नाबालिग चचेरी बहनों को डायन बता कर पिटाई कर दी. वहीं, दोनों लड़कियों के सिर के बाल काट कर सड़क पर छोड़ दिया. इस दौरान दोनों बहनें काफी देर तक बारिश में भींगती रहीं, लोगों से जान की भीख मांगती रही, पर लोगों को उनपर तरस नहीं आई.

बच्चे की मौत के बाद था शक

मिली जानकारी अनुसार टेलवा गांव के राकेश साव के 5 महीने के बेटे सत्यम की बीते 22 मई को किसी कारणवश मौत हो गई थी. घर वालों ने जब किसी तांत्रिक से इस बारे में सलाह ली तो उन्होंने इसका जिम्मेवार डायन को बताया. वहीं, तांत्रिक ने यह भी कहा कि बच्चे के शव को दफनाने के बाद रात तक उसके शव की निगरानी करें, जो डायन होगी वह वहां पर जरूर आएगी.

तांत्रिक के कहे अनुसार मृतक बच्चे के परिजन निगरानी कर रहे थे, तभी दोनों लड़कियां उधर से गुजर रही थीं, जिन्हें उन्होंने पकड़ लिया और डायन बता कर पीटना शुरू कर दिया. पीटने के बाद लोगों ने उनके बाल काट दिए और बीच सड़क पर छोड़कर चलते बने. इधर, किसी ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा. ग्रामीणों ने पुलिस को खदेड़ दिया.

पुलिस ने ली एसएसबी की मदद

ऐसे में एसएसबी के सहयोग से पुलिस ने ग्रामीणों के चंगुल से दोनों बहनों को छुड़ाने में सफलता पाई. बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियां अपने प्रेमी से मिलने के लिए रात के अंधेरे में नदी के किनारे जा रही थी. इसी दौरान बच्चे के परिजनों ने दोनों को पकड़ कर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. वहीं घटना के संबंध में जमुई पुलिस कप्तान प्रमोद कुमार मंडल ने बताया कि ग्रामीणों के चंगुल से दोनों लड़कियों को छुड़ा लिया गया है. मामले में केस दर्ज किया जा रहा है जो लोग भी दोषी हैं उन पर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें -

बिहार के यात्री ध्यान दें, 27 मई से इन आठ स्पेशल ट्रेनों के परिचालन पर लगेगा ब्रेक, देखें- पूरी लिस्ट

Bihar Black Fungus Death: बिहार में ब्लैक फंगस का कहर, 24 घंटे में 12 मरीजों की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
बेउर जेल में 14-15 घंटे ड्यूटी का मुद्दा उठा, तेज प्रताप यादव ने कर दी बड़ी मांग
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
नवादा: घर में घुसकर बुजुर्ग की हत्या, लाखों की डकैती, सड़क पर उतरे ग्रामीण
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
'कौन दिमागी तौर पर नक्सली है, ये...', PM मोदी के बयान पर बोले तेज प्रताप यादव
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें
PM मोदी के 'बौद्धिक नक्सली' बयान पर चिराग का समर्थन, बोले- सावधान रहें

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget