एक्सप्लोरर

Bihar Vigilance Action: सीवान में विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई, 35 हजार रिश्वत लेते राजस्व कर्मचारी रंगे हाथों गिरफ्तार

Vigilance Team: राजस्व कर्मचारी के खिलाफ जमीन का काम कराने को लेकर अवैध वसूली की लगातार शिकायत मिल रही थी. विजिलेंस की टीम कर्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ लेकर चली गई है.

Siwan Revenue Employee Arrested: बिहार के सीवान में विजिलेंस की टीम ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की है. सीवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखंड के राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है. राजस्व कर्मचारी को 35,000 नकद रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया है.

रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार

गिरीश तिवारी सीवान जिला के लकड़ी नवीगंज प्रखंड में राजस्व कर्मचारी के रूप में कार्यरत था. राजस्व कर्मचारी के खिलाफ जमीन का काम कराने को लेकर अवैध वसूली की लगातार शिकायत मिल रही थी. विजिलेंस की टीम कर्मचारी को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना लेकर चली गई है.

बताया जा रहा है कि लकड़ी नवीगंज प्रखंड के गोपालपुर निवासी अजीत कुमार सिंह जो कि साइबर कैफे चलाते हैं, जिससे राजस्व कर्मचारी ने जमीन के दाखिल खारिज कराने के एवज में 35 हजार रुपये की डिमांड की थी. इसकी शिकायत पीड़ित ने विजिलेंस से कर दी, जिसके बाद टीम ने जाल बिछा कर राजस्व कर्मचारी गिरीश तिवारी को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.

जमीन से संबंधित कार्यों के लिए वसूली

आरोप है कि गिरीश तिवारी लंबे समय से कुछ दलालों के माध्यम से भारी-भरकम रिश्वत वसूल रहे थे, जिससे क्षेत्र में भ्रष्टाचार का माहौल बना हुआ था. तिवारी के लिए जमीन से संबंधित कार्यों, जैसे म्यूटेशन और सीमांकन के लिए अवैध वसूली आम बात थी. विजिलेंस टीम ने शिकायतों की जांच के बाद जाल बिछाया और तिवारी को रिश्वत लेते धर दबोचा. वहीं लोग अब अन्य भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

बता दें कि प्रदेश में घूसखोरों और भ्रष्टाचारियों से सख्ती से निपटा जा रहा है. विजिलेंस टीम को शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होती है और मामला सही होने पर रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को गिरफ्तार भी किया जाता है. एक बार फिर सीवान में हुई इस कार्रवाई से हड़कंप मच गया है.

ये भी पढ़ें: बीजेपी सरकार के 11 वर्ष पूरे होने पर पप्पू यादव का तंज, नीतियों को लेकर कह दी बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
बिहार STF के निशाने पर कॉन्ट्रैक्ट किलर, 350 अपराधियों की लिस्ट तैयार
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
पटना आंदोलन: धरनास्थल पहुंचे तेजस्वी, बोले- 'सुन लीजिए शिक्षा मंत्री जी, जो…'
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget