एक्सप्लोरर

Bihar Monsoon Session: बिहार में 14 जुलाई से हो सकता है मॉनसून सत्र, सरकार पेश कर सकती है नई योजनाएं

Bihar News: विधानसभा अध्यक्ष के एक करीबी ने बताया कि मॉनसून सत्र एक सप्ताह (पांच वर्किंग डे) का होगा. इस सत्र में अनुपूरक बजट भी होगा. सरकार के 41 विभागों  में चल रही योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है.

Bihar Monsoon Session: बिहार में इस साल (2025) विधानसभा का चुनाव होना है. 22 नवंबर को मौजूदा सरकार का कार्यकाल पूरा हो रहा है. ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि सितंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में आचार संहिता भी लग सकता है. उससे पहले बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र भी होने वाला है, जो मौजूदा सरकार का अंतिम सत्र होगा. यह सत्र सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों के लिए अहम माना जा रहा है.

विधानसभा अध्यक्ष के एक करीबी नेता ने बताया कि बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र जुलाई के मध्य में हो सकता है. यह 14 जुलाई से शुरू हो सकता है जो एक सप्ताह (पांच वर्किंग डे) का होगा. हालांकि कैबिनेट में मुहर लगने के बाद ही तारीख की घोषणा होगी. यह सत्र काफी महत्वपूर्ण और हंगामेदार होने की संभावना है. विपक्ष जहां कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार को घेरने का प्रयास करेगा तो सरकार भी इस अंतिम सत्र में जनता के लिए लोक-लुभावने बिल को पास कर सकती है. 

महिलाओं के लिए लाई जा सकती है नई योजना

राजनीतिक जानकार और वरिष्ठ पत्रकार अरुण कुमार पांडेय ने बताया कि विधानमंडल का सत्र भले पांच दिन चलेगा लेकिन इस 5 दिन में सरकार जनता के लिए लोक-लुभावने योजनाएं बना सकती है. इस सत्र में अनुपूरक बजट भी होगा. सरकार के 41 विभागों  में चल रही योजना की राशि बढ़ाई जा सकती है. उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव ने 'माई बहिन मान योजना' की घोषणा की है तो उसको देखते हुए सरकार इस सत्र में आधी-आबादी पर विशेष ध्यान रख सकती है. उनके लिए कई तरह की योजनाएं ला सकती है. 

उन्होंने बताया कि जीविका दीदियों के ऋण में छूट दे सकती है. इनका मानदेय बढ़ाया जा सकता है. कुछ दिनों पहले इन लोगों ने मानदेय बढ़ाने को लेकर हंगामा भी किया था. इसके अलावा शिक्षकों के मूल वेतन में वृद्धि हो सकती है. बिहार में करीब 6 लाख शिक्षक हैं. शिक्षकों की नियुक्तियां तो हुई हैं, लेकिन उनके मूल वेतन में बढ़ोतरी नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीद है कि इस सत्र में शिक्षकों का ख्याल रखा जाए. 

यह भी पढ़ें- चुनाव से पहले मुकेश सहनी का बड़ा बयान, पार्टी की इंटरनल मांग का किया जिक्र, CM फेस पर भी बोले

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
चिराग पासवान ने खरगे को घेरा, 'राजनीतिक विरोध तर्कों पर आधारित हो, न कि...'
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
'हमारी क्या...' अनंत सिंह को JDU से निकाले जाने पर बोले RLM प्रमुख कुशवाहा
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
पटना में 8 साल बाद लगा एक्सपो, ऑटोमोबाइल से हैंडीक्राफ्ट्स तक... सैकड़ों स्टॉल
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप
खरगे के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में शिकायत, PM मोदी पर टिप्पणी का आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget