एक्सप्लोरर

आज से बिहार विधानमंडल का मॉनसून सत्र, 5 बैठकें होंगी, कई बिल पेश होंगे, जबरदस्त हंगामे के आसार

Bihar Vidhan Sabha Monsoon Session: मॉनसून सत्र में सरकार करीब 12 विधेयक लाएगी. इनमें चार मूल जबकि आठ संशोधन विधेयक हैं. पढ़िए किस दिन क्या कुछ होगा.

बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र की आज (सोमवार) से शुरुआत हो रही है. नीतीश सरकार के मौजूदा कार्यकाल का यह आखिरी सत्र होगा. 25 जुलाई तक मॉनसून सत्र चलेगा. इस दौरान कुल 5 बैठकें होंगी. सदन की कार्यवाही विधानसभा की 11 बजे से एवं विधान परिषद की 12 बजे से शुरू होगी. सत्र हंगामेदार रहने के आसार हैं. इस दौरान कई बिल पेश होंगे.

दूसरी ओर लॉ एंड ऑर्डर, वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान समेत कई मुद्दों पर सदन के अंदर और बाहर महागठबंधन सरकार को घेरेगा. धरना-प्रदर्शन होगा. आज बिहार सरकार की ओर से चालू वित्तीय वर्ष के लिए सप्लीमेंट्री बजट पेश किया जाएगा. इसके साथ राज्यपाल की ओर से स्वीकृत क्रयादेशों और विभिन्न समितियों की रिपोर्टे्स सदन के पटल पर रखी जाएंगी.

सदन में किस दिन क्या कुछ होगा?

कल (मंगलवार) और परसों (बुधवार) राजकीय विधेयक पेश किए जाएंगे, साथ में अलग-अलग राजकीय कार्य होंगे. गुरुवार को अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी एवं वोटिंग के पश्चात विनियोग विधेयक पेश किया जाएगा. शुक्रवार को यानी आखिरी दिन गैर सरकारी संकल्पों पर चर्चा होगी.

मॉनसून सत्र में सरकार करीब 12 विधेयक लाएगी. इनमें चार मूल जबकि आठ संशोधन विधेयक हैं. दोनों सदनों से इन्हें पारित करा सरकार विधेयकों को कानून की शक्ल में राज्य में लागू करेगी. इनमें से आधा दर्जन से अधिक विधेयक युवाओं, बेरोजगारों, कामगारों, रैयतों आदि के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं.

बता दें बिहार में चुनावी वर्ष में लॉ एंड ऑर्डर एवं वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान (SIR) बड़ा मुद्दा बना हुआ है. विपक्ष सरकार को घेर रहा है कि कानून-व्यवस्था चरमरा गई है. नीतीश से गृह विभाग संभाल नहीं रहा है. महाजंगलराज है. गौरतलब हो कि बिहार में एक के बाद एक बड़ी आपराधिक घटनाएं हो रही हैं. हत्याओं का दौर जारी है. एसआईआर पर विपक्ष का कहना है कि गरीब मतदाताओं का नाम सूची से काटा जा रहा है. बीजेपी के इशारे पर चुनाव आयोग काम कर रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
राहुल गांधी ने की PM मोदी पर टिप्पणाी, चिराग ने दो टूक में दिया जवाब
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
भरत तिवारी केस: नौकरी-मुआवजे पर परिवार का रिएक्शन, 'मांग है कि...'
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
तेजस्वी यादव ने क्यों कहा फर्जी सम्राट सरकार? किया ये बड़ा दावा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा

वीडियोज

Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret
The Traitors India Season 2 में बड़ा खेल, 3 एपिसोड में 4 कंटेस्टेंट्स हुए बाहर
Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
पुरी में पटरी से उतरी पैसेंजर ट्रेन, मौके पर पहुंची RAF-रेलवे टीम
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, 'सौरव के एक वीडियो की वजह से...'
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
Embed widget