एक्सप्लोरर

बिहार: सुपौल सदर अस्पताल में जंग खा रहे वेंटिलेटर, ऑक्सीजन के अभाव में दम तोड़ रहे मरीज

अस्पताल मैनेजर अभिलाष वर्मा ने बताया कि 10 महीने पहले सदर अस्पताल में छह मशीनें आई थीं, जिसे इमरजेंसी वार्ड में लगाया जाना था. इसके लिए अलग से कमरे (वार्ड) का चयन कर लिया गया है. अब एक साथ छह मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा जा सकता है. विभाग को पत्र लिखा गया है.

सुपौल: कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बिहार में कहर बरपा रही है. रोजाना हजारों नए मामले सामने आ रहे हैं. ऑक्सीजन की कमी की वजह से कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है. कोरोना मरीजों के बीच ऑक्सीजन के लिए हाहाकार मचा हुआ है. सरकार बाहर से लिक्विड ऑक्सीजन मंगवा रही है. हालांकि, जो संसाधन पहले से मौजूद हैं, उनका उपयोग नहीं किया जा रहा हैं. बिहार के सुपौल जिले के सदर अस्पताल में छह वेंटिलेटर 10 महीने से पड़े-पड़े जंग खा रहे हैं, लेकिन उसे देखने वाला कोई नहीं है. 

मरीजों को डीएमसीएच किया जा रहा रेफर

सुपौल में रोजाना 60 अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे हैं. लेकिन उनका इलाज करने के बजाय सदर अस्पताल के डॉक्टर उन्हें डीएमसीएच रेफर कर दे रहे हैं. इस वजह से डीएमसीएच दरभंगा पर अतिरिक्त बोझ तो बढ़ ही रहा है, वेंटिलेटर के अभाव में मरीज मौत के मुहाने पर भी खड़े हैं. 

बता दें कि सुपौल सदर अस्पताल में कोरोना और दूसरे बीमारी के गंभीर मरीजों के इलाज के लिए जून, 2020 में ही छह नए वेंटिलेटर मंगाए गए थे. लेकिन, इसे अभी तक इंस्टॉल नहीं किया गया है. मशीन सदर अस्पताल में पैक कर रखी हुई है. अभी तक न तो ऑक्सीजन पाइप लाइन बिछाई गई और न ही इसे चलाने के लिए टेक्नीशियन को दक्ष किया गया है. 

प्रधानमंत्री केयर फंड से उपलब्ध कराई गई थी मशीन

दरअसल, जून 2020 के पहले सप्ताह में प्रधानमंत्री केयर फंड से सदर अस्पताल सुपौल को पहले चरण में छह वेंटिलेटर मशीन उपलब्ध कराई गई थी. स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के गंभीर मरीजों को देखते हुए यह सुविधा जिलास्तर पर दी थी. लेकिन अब तक इसके सेवा की शुरुआत नहीं की गई है. 

बता दें कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में वेंटिलेंटर इंस्टॉल करने से पहले वहां ऑक्सीजन पाइन लाइन लगाई जानी है. इसके लिए विभाग को पत्र भी लिखा गया है. लेकिन विभाग की ओर से अभी तक एजेंसी तय नहीं किया गया है, जिस वजह से काम रुक हुआ है. 

अस्पताल मैनेजर ने कही ये बात

इस संबंध में अस्पताल मैनेजर अभिलाष वर्मा ने बताया कि 10 महीने पहले सदर अस्पताल में छह मशीनें आई थीं, जिसे इमरजेंसी वार्ड में लगाया जाना था. इसके लिए अलग से कमरे (वार्ड) का चयन कर लिया गया है. अब एक साथ छह मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा जा सकता है. विभाग को पत्र लिखा गया है. मैनेजर ने बताया कि इसके लगने से गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को समय रहते बेहतर उपचार मिलेगा.

यह भी पढ़ें -

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे बोले- सभी AIIMS में बढ़ा दी गई है आईसीयू बेड की संख्या

बिहार: कोरोना की चपेट में सैकड़ों पुलिसकर्मी, बचाव के लिए अब थानों मे किए जा रहे ये खास इंतजाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'इंतजार खत्म, इसी हफ्ते जोरदार वापसी करेगा मानसून', कहां-कहां होगी बारिश? IMD ने की भविष्यवाणी
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
फीफा विश्वकप ट्रॉफी देकर भी क्यों नहीं छोड़ा डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेज? जश्न मनाने में डाली खलल, सोशल मीडिया पर हो रहे अब ट्रोल
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला- वीडियो वायरल
'रील बना रही थी हजामत बन गई' डॉग ट्रेंड करना पड़ा भारी, दीदी पर कुत्ते ने कर दिया हमला
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Kia भारत में पेश करने जा रही किफायती इलेक्ट्रिक कार, 526 किलोमीटर तक मिलेगी रेंज
Embed widget