एक्सप्लोरर

Bihar News: वैशाली में महिला पुलिस अधिकारी ने कार्रवाई के लिए मांगे रुपये, SP ने किया सस्पेंड, वायरल AUDIO सुनिए

Vaishali Police Viral Audio: पूरा मामला हाजीपुर के महनार थाने का है. इस थाने में अवर निरीक्षक के पद पर पूनम कुमारी हैं. महनार एसडीपीओ को मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई है.

हाजीपुर: बिहार में भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारियों के द्वारा घूस लेने का सिलसिला जारी है. बिहार के हाजीपुर से एक ऑडियो वायरल हुआ है जिसमें एक महिला पुलिस अधिकारी केस पर कार्रवाई करने के बदले में फोन पर रुपये मांग रही है. बुधवार (20 सितंबर) को वायरल ऑडियो सामने आया. इसके बाद वैशाली के एसपी रवि रंजन ने फोन पर पैसे मांगने के आरोप में सस्पेंड कर दिया है.

रिश्वतखोर महिला पुलिस अधिकारी पूनम कुमारी को केस का आईओ बनाया गया था. पूरा मामला हाजीपुर के महनार थाने का है. इस थाने में अवर निरीक्षक के पद पर पूनम कुमारी हैं. थाना क्षेत्र के लावापुर पूर्वी टोला के रहने वाले सिंटू राय और रामानंद राय के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद 29 अगस्त को थाने में सिंटू राय की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी.

पैसे लेने के बाद भी नहीं की गई थी कार्रवाई

पूनम कुमारी ने सिंटू राय से न्याय दिलाने और मदद के नाम पर पैसे की मांग कर दी. इस मामले में सिंटू राय ने कहा कि 25 हजार की डिमांड की गई थी. हमने एक बार 5000 और एक बार दस हजार रुपये दिए हैं. 10 हजार और बाकी था जो देना था. पैसे लेने के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई थी.

वायरल ऑडियो में क्या बातचीत है?

सिंटू राय ने पूनम कुमार को फोन कर केस को देखने के लिए कहा. इस पर पूनम कुमारी ने कहा कि अभी हम रेस्ट में हैं. आपको जो हम बोले थे आप करते ही नहीं है, बोलते हैं बाद में करेंगे. सिंटू राय ने कहा कि हमारी भी बात सुनिए मैडम हम भी इंसान ही हैं, पत्नी बीमार है जिसको लेकर हम इलाज से परेशान हैं. पूनम कुमार ने कहा कि जहां तक सकने की बात नहीं है, हम जो कह दिए हैं वही होगा. वैसे अभी हम फिलहाल बीमार हैं तो जान देकर करें. पूनम कुमारी ने यह भी कहा कि कांस्टेबल की तरह करके जो चले गए हैं उसमें सोचिएगा कि काम हो जाए तो संभव नहीं है.

महनार एसडीपीओ को दी गई जांच की जिम्मेदारी

ऑडियो वायरल होने के बाद तत्काल वैशाली जिले के एसपी ने पूनम कुमारी को निलंबित कर दिया है. महनार एसडीपीओ को पूरे मामले की जांच की जिम्मेदारी दी है. विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में सेप्टिक टैंक की शटरिंग खोलने के दौरान हादसा, एक मजदूर की मौत, चार अस्पताल में भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
बिहार: आकाशीय बिजली गिरने से 8 लोगों की मौत, नवादा और बांका में हड़कंप
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सम्राट सरकार बेचेगी शराब? मांझी के बाद BJP से बड़ा बयान
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे
सीवान में छात्रों का हल्लाबोल, SP को बर्खास्त करने की मांग, सड़क पर उतरे

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget