एक्सप्लोरर

सम्राट अशोक के बहाने JDU ने की BJP पर 'चढ़ाई', कुशवाहा ने संजय की FIR को बताया 'फर्जी', कहा- सब समझते हैं हम

जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आवेदन की कॉपी ट्वीट कर उन पर हमला बोला है.कुशवाहा ने कहा, " आई वाश मत कीजिए ,संजय जी. सीधे अवार्ड वापसी की मांग का समर्थन कीजिए."

पटना: सम्राट अशोक के मुद्दे पर जेडीयू (JDU) और बीजेपी (BJP) में घमासान मचा हुआ है. सम्राट अशोक के बहाने जेडीयू ने सीधे तौर पर बीजेपी पर चढ़ाई कर दी है. जेडीयू के निशाने पर बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) हैं. स्थिति ये है कि साहित्यकार दया प्रकाश सिन्हा (Daya Prakash Sinha) पर एफआईआर दर्ज कराने के बाद भी जेडीयू उन्हें बख्सने के मूड में नहीं दिख रही. जेडीयू नेता उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के आवेदन की कॉपी ट्वीट कर उन पर हमला बोला है.

कुशवाहा ने कही ये बात 

कुशवाहा ने कहा, " आई वाश मत कीजिए ,संजय जी. जले पर नमक मत छिड़किए. सीधे सीधे अवार्ड वापसी की मांग का समर्थन कीजिए. वरना ऐसे दिखावटी मुकदमा का अर्थ लोग खूब समझते हैं." इधर, कुशवाहा के साथ-साथ जेडीयू प्रवक्ता ने भी संजय जायसवाल को टारगेट किया है. 

 

पार्टी प्रवक्ता ने दिखाया आईना

पार्टी प्रवक्ता अभिषेक झा ने ट्वीट कर कहा, " बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जायसवाल,आप आत्मचिंतन कीजिए और अपने गिरेबान में झांक कर देखिए कि बीते एक साल में आपने एनडीए गठबंधन के खिलाफ कितने बयान दिए हैं? यदि स्मरण ना हो तो सभी बयानों का संकलन करके आपको भेजा जा सकता है. शराबबंदी सरकार की नीति रही है, लेकिन जहरीली शराब पीने से आपके लोकसभा क्षेत्र में जब कुछ लोगों की मृत्यु हुई थी, आप संवेदना व्यक्त करने और सांत्वना स्वरूप पैसे बांटने गए थे. एनडीए सरकार की नीति के हिसाब से आपका यह आचरण सही था या गलत?"

वहीं, उन्होंने बीजेपी द्वारा सम्राट अशोक का सम्मान करने पर क्रडिट लेने के संबंध में कहा कि कुछ लोग दावे बड़े-बड़े करते हैं. क्या यह सच नहीं है कि बिहार एकमात्र ऐसा राज्य है जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सम्राट अशोक की जयंती पर राजकीय अवकाश घोषित किया. किसी और राज्य में भी ऐसा है क्या? राजधानी पटना में सम्राट अशोक के नाम पर कन्वेंशन हॉल बनवाया. प्रत्येक नगर निकाय में सम्राट अशोक के नाम पर भवन या तो बन चुका है या निर्माणाधीन है और भी कई कीर्तियां हैं. सम्राट अशोक के संदर्भ में अन्य राज्यों में हुए काम की स्थिति भी स्पष्ट करें.

जानें क्या है पूरा मामला?

गौरतलब है कि सम्राट अशोक के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उनकी तुलना मुगल शासक औरंगजेब से करने के मामले में बीजेपी (BJP) ने लेखक दया प्रकाश सिन्हा (Daya Praksh Sinha) पर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पटना के कोतवाली थाना में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल (Sanjay Jaiswal) ने प्राथमिकी दर्ज कराई है. थाने को दिए गए आवेदन में उन्होंने कहा है कि लेखक द्वारा बीपेजी में होने की अफवाह फैलाई जा रही है. साथ उनके द्वारा लिखे गए लेख से समाज में नफरत फैल रही है. हालांकि, बीते दिनों उन्होंने इस मुद्दे पर जेडीयू पर राजनीति करने का आरोप लगाया था. वहीं, जेडीयू अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को राजनीति भस्मासुर कहा था. 

यह भी पढ़ें -

'परफेक्ट' पिता के अवतार में दिखे गुप्तेश्वर पांडेय, फेसबुक पर किया इमोशनल पोस्ट, कहा- कितना भी बड़ा आदमी हो...

Patna News: हरमंदिर साहब के मुख्य ग्रंथी ने अपने गले में घोप ली कृपाण, गंभीर हालत में चल रहा इलाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
Bihar Band Live: बिहार बंद का असर, बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
बिहार बंद: बेतिया से लेकर पटना तक लाठीचार्ज, सीवान में फायरिंग, आंसू गैस छोड़े गए
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
पटना में दिखा बिहार बंद का असर, पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प! प्रशासन अलर्ट
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल
बिहार बंद के दौरान कई जिलों में प्रदर्शन, छपरा में हुआ पथराव तो पटना में लाठीचार्ज, कई घायल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक जोरदार प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
पेपर लीक पर देशभर में उबाल, राजस्थान से यूपी तक प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
बिहार बंद के दौरान हिरासत में लिए गए तेज प्रताप यादव, बोले- 'मैं स्टूडेंट्स और…'
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
विराट कोहली से विवाद की खबरों पर ट्रेविस हेड ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर भी जताया दर्द
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
'पूरे देश में होगा...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी CJP, मीटिंग से ठीक पहले केंद्र सरकार को दिया अल्टीमेटम
Cab Driver Viral Video : मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
मैं पूरा किराया लूंगा'... कैब ड्राइवर की इस बात पर भड़की महिला, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
IRCTC Goa Tour Package: मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
मात्र ₹18,680 में गोवा की फ्लाइट, 4-स्टार होटल और खाना! IRCTC का 'गोवा डिलाइट' पैकेज
Embed widget