एक्सप्लोरर

पटना में ललन सिंह करने लगे लालू यादव की मिमिक्री, तेजस्वी की भारत रत्न की बात पर गजब उखड़े

Lalan Singh: ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव को आखिर किस बात के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए. बिहार को बर्बाद करने के लिए, अपराधियों का राज कायम करने के लिए?

Lalan Singh Mimicked Lalu Yadav: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को दिल्ली से पटना वापस लौट आए. उनके साथ उनके करीबी और केंद्र सरकार के मंत्री ललन सिंह भी पटना पहुंचे. पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने जब ललन सिंह से सवाल पूछा कि लालू यादव कह रहे हैं कि कुंभ फालतू है, इस पर उन्होंने तंज  कसते हुए कहा कि लालू यादव की बात को कभी भी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए.

'लालू यादव के पुराने वक्तव्यों का रिकॉर्ड निकालिए'

ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव के पुराने वक्तव्यों का रिकॉर्ड निकालिए. जब उनके शासनकाल में बिहार में बाढ़ आती थी तो बाढ़ से निपटारा करने के बजाय, बाढ़ पीड़ित जनता की सेवा करने, जनता को राहत देने के बजाय वह क्या कहते थे? उसके बाद ललन सिंह ने लालू की आवाज में मिमिक्री करते हुए कहा, 'अरे बाढ़ आता है, नया नया तरह-तरह की मछली मिलता हैं, गरीब लोग मछली खाता है, बाढ़ तो बढ़िये है'.

आगे उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार का शासन काल आया तो 2006-07 में जब बिहार में बाढ़ आई थी, तब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हर बाढ़ प्रभावित परिवार तक एक क्विंटल अनाज पहुंचाया. यही वजह है कि मिथिलांचल के लोग उन्हें 'कुंटलिया बाबा' कहने लगे थे.

वही लालू यादव का बयान हम बिहार में एनडीए सरका नहीं बनने देंगे. इस पर ललन सिंह ने तंज कसते हुए कहा, "वे तो बीते 20 साल से सरकार बनने से रोक रहे हैं, लेकिन कुछ कर नहीं पाए. जब वे जेल में थे, तब भी कुछ नहीं कर सके. बिहार की जनता अब 2005 से पहले के दौर को भूल नहीं सकती. वह पुराने दौर में लौटना नहीं चाहती है." अभी देखिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रदेश के हर जिले का दौरा कर रहे हैं. इसके अलावा अन्य कार्यक्रमों में भी शामिल हो रहे हैं.

विपक्ष के जरिए दिए गए बयान नीतीश कुमार थक चुके हैं पर ललन सिंह ने कहा कि राजनीतिक विरोधियों के पास कोई काम नहीं है, वे कुछ न कुछ तो बोलेंगे ही. वे अपनी भूमिका निभा रहे हैं. दरअसल, वे 'परमानेंट विरोधी दल' बने रहना चाहते हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि "जो लोग आज लालू यादव का विरोध कर रहे हैं, वे कल उन्हें भारत रत्न देने की मांग करेंगे. इस पर ललन सिंह ने कहा कि वे अपनी पीठ खुद थपथपा रहे हैं. लालू यादव को आखिर किस बात के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए? बिहार को बर्बाद करने के लिए? अपराधियों का राज कायम करने के लिए? 1990 से 2005 के बीच बिहार की क्या स्थिति थी, यह किसी से छुपा नहीं है.

किस बात पर मिलना चाहिए भारत रत्न- ललन सिंह

उन्होंने कहा कि उस समय न सड़क थी, न बिजली, न कानून-व्यवस्था. उस दौर में बिहार का सालाना बजट मात्र 25-28 हजार करोड़ रुपये का था, जबकि आज नीतीश कुमार के शासन में यह 270 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. यह कोई पेड़ नहीं था, जिस पर खाद-पानी डालकर बजट बढ़ा दिया गया है. नीतीश कुमार ने ईमानदारी से जनता का पैसा जनता के विकास में लगाया है. ललन सिंह ने कहा कि लालू यादव के शासन में चारा घोटाला, अलकतरा घोटाला, स्लेट घोटाला और न जाने कितने घोटाले हुए. तो लालू को इसी सब काम के लिए भारत रत्न मिलना चाहिए क्या? 

ये भी पढ़ेंः Karpuri Thakur: 'कर्पूरी ठाकुर की पुकार है नीतीशे कुमार है', JDU कार्यालय में किताब का विमोचन, लालू यादव पर निशना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget