एक्सप्लोरर

'मिलना चाहिए था भारत रत्न', किशोर कुणाल के परिवार के बाद जीतन राम मांझी ने दोहराई मांग

Jitan Ram Manjhi: केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि किशोर कुणाल को भारत रत्न दिया जाए. इससे पहले किशोर कुणाल के परिवार ने भी सवाल खड़े किए थे.

Bharat Ratna For Acharya Kishore Kunal: बिहार में आचार्य किशोर कुणाल के परिवार के बाद अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने भी उन्हें भारत रत्न ना देने पर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने कहा कि आचार्य किशोर कुणाल को भारत रत्न देना चाहिए था. ये बयान केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने किशोर कुणाल को पद्मश्री सम्मान मिलने पर दिया है. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से मांग करते हैं कि किशोर कुणाल को भारत रत्न दिया जाए. 

पद्मश्री सम्मान को छोटा माना जा रहा है

इससे पहले किशोर कुणाल के परिवार ने भी सवाल खड़े किए थे. उनके कद और योगदान को देखते हुए पद्मश्री सम्मान को छोटा माना जा रहा है. वहीं दशरथ मांझी और नीतीश कुमार को भी भारत रत्न देने की मांग जीतन राम मांझी ने की है.

बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने बीते 13 जनवरी को राष्ट्रपति को पत्र लिखा था और कहा था कि 'हम आचार्य किशोर कुणाल को व्यक्तिगत रूप से जानते हैं. 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल अयोध्या मामले के समाधान के लिए विशेष पदाधिकारी के रूप में काम कर रहे थे. जीतन राम मांझी ने पत्र में लिखा था कि आईपीएस अधिकारी होने के साथ-साथ आचार्य किशोर कुणाल ने धार्मिक क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

जीतन राम मांझी ने ये भी कहा कि उनके कुशल नेतृत्व में महावीर मंदिर ट्रस्ट ने महावीर कैंसर संस्थान की स्थापना की गई, जहां गरीब और वंचित लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं. वह एक शानदार आईपीएस अधिकारी, एक सामाजिक कार्यकर्ता और धार्मिक क्षेत्र में एक प्रेरणा थे. उनका योगदान हमेशा हमारी यादों में रहेगा. 

29 दिसंबर को किशोर कुणाल का हुआ था निधन

बता दें कि बीते 29 दिसंबर को रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी आचार्य किशोर कुणाल का निधन हो गया था. उन्होंने पटना के महावीर कैंसर अस्पताल में अंतिम सांस ली थी. वे 1972 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड (BSBRT) के प्रमुख थे. दिल का दौरा पड़ने के बाद महावीर वात्सल्य अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली थी. उनके निधन के बाद अब उनके योगदान को देखते हुए हम पार्टी के संरक्षक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी समेत उनके परिवार ने भी भारत रत्न की मांग की है. 

ये भी पढ़ेंः क्या आपकी सीएम बनने की महत्वाकांक्षा है? जवाब में प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार का लिया नाम, कह दी बड़ी बात

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
हत्या या आत्महत्या ? नवादा में मां और दो बेटियों की मिली लाश
Lakhisarai Temple Stampede Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
Live: लखीसराय अशोक धाम मंदिर भगदड़ में 8 की मौत, मुआवजे का ऐलान
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
शपथ के बाद प्रशांत किशोर का पहला रिएक्शन, 'जिस सदन में…'
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान
अशोक धाम भगदड़ पर सरकार सख्त, केदार गुप्ता ने दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
सपा विधायक का बेतुका बयान, डिंपल यादव को बताया देश की मां
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget