एक्सप्लोरर

Bihar Winter Session: 'जब पाला बदलने वाले...', बोले भाई वीरेंद्र- 'तो मैं क्यों नहीं बैठ सकता सीएम की सीट पर?'

Bhai Virendra: आरजेडी विधायक ने कहा कि हम लोगों की बात सुनी नहीं जा रही है और पाला बदलने वाले तीनों विधायकों पर कार्रवाई भी नहीं हो रही है. इसी को लेकर महागठबंधन के तमाम विधायकों में नाराजगी है.

RJD MLA Bhai Virendra: बिहार विधानसभा में सीटिंग अरेंजमेंट को लेकर गुरुवार को हुए हंगामे के बाद आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र (Bhai Virendra) से एबीपी न्यूज ने बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जब नीतीश कुमार इस साल महागठबंधन से एनडीए में आए थे तो RJD के तीन विधायक सत्तापक्ष के पास जाकर बैठ गए थे. फरवरी का मामला है. तब से हर सत्र में हमारे तीन विधायक सत्ता पक्ष में बैठ रहे हैं. हम लोग लगातार मांग कर रहे हैं कि जहां पर आरजेडी के सभी विधायक बैठते हैं, वहीं पर इन तीनों विधायकों को सीट अलॉट किया जाए. 

पाला बदलने वाले विधायकों पर कार्रवाई की है मांग

आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हम लोगों की बात सुनी नहीं जा रही है और पाला बदलने वाले तीनों विधायकों पर कार्रवाई भी नहीं हो रही है. इसी को लेकर महागठबंधन के तमाम विधायकों में नाराजगी है, इसलिए सदन में आज हम लोगों ने सीटिंग अरेंजमेंट सही नहीं होने का मामला उठाया. जब सदन नियम से नहीं चलेगा तो क्यों नहीं मैं सीएम की सीट पर बैठूंगा? इसलिए आज मैं सीएम की सीट पर पहुंच गया था. सदन में सीएम की सीट पर बैठने की मेरी मंशा नहीं थी. मैं बस सदन को सचेत करना चाहता था कि अगर सदन नियम से नहीं चलेगा तो महागठबंधन के विधायक मंत्रियों की सीटों पर सदन में बैठ जाएंगे.

उन्होंने आगे कहा कि आरजेडी के जिन तीन विधायकों ने पाला बदला था, उन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? तीनों विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग हम लोगों ने स्पीकर से की थी. अगर सदस्यता रद्द नहीं की जाती है तो तीनों विधायकों को जहां पर महागठबंधन विधायक बैठते हैं, वहां पर सीट अलॉट किया जाए.  

सीएम की सीट पर  बैठ नहीं पाए थे भाई वीरेंद्र

बता दें आज विधानसभा में सदन के अंदर सीटिंग अरेंजमेंट सही नहीं होने का आरोप लगाते हुए महागठबंधन ने हंगामा किया. सदन में वेल में हंगामा और शोर करते-करते लोक लेखा समिति के चेयरमैन और आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र सीएम की सीट पर पहुंच गए थे. विधानसभा अध्यक्ष नंद किशोर यादव ने भाई वीरेंद्र को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी, जिसके बाद मार्शल ने उन्हें वहां से हटाया. भाई वीरेंद्र सीएम की सीट पर बैठ नहीं पाए थे. भारी हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई. 

दरअसल इसी साल फरवरी में आरजेडी के पांच और कांग्रेस के दो विधायक एनडीए में आए थे. आरजेडी से भारत बिंद, संगीता कुमारी, प्रहलाद यादव, नीलम देवी, चेतन आनंद और कांग्रेस से मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव एनडीए में आए थे.  

ये भी पढ़ेंः Bihar Crime: नालंदा में RJD नेता गिरफ्तार, नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को गोली मारने का है आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
VIDEO: CM योगी की पुलिस से भिड़ गए मुकेश सहनी, 'चूड़ी नहीं पहना हूं, सरकार रह चुका हूं'
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार में 3035 फर्जी सरकारी शिक्षकों की पहचान, अब ब्याज के साथ लौटाना होगा वेतन?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
बिहार: 97.84 लाख लोगों के खाते में भेजी गई सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि, आपने किया चेक?
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Ikka Review: शानदार फिल्म है इक्का, Sunny Deol और Akshaye Khanna के फैंस को मजा आ जाएगा
इक्का रिव्यू: शानदार फिल्म है इक्का, सनी देओलऔर अक्षय खन्ना के फैंस को मजा आ जाएगा
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget