एक्सप्लोरर

Teachers Protest: पटना में MLC फ्लैट परिसर में घुसकर वित्त रहित शिक्षकों ने किया प्रदर्शन, सरकार को दे दी ये चेतावनी

Teachers Protest In Patna: शिक्षक लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं. इनका कहना है कि हम लोगों की कोई नहीं सुन रहा है. चुनावी वर्ष में हम लोगों की अनदेखी नहीं की जा सकती है.

पटना में शुक्रवार को एमएलसी फ्लैट परिसर में घुसकर वित्त रहित शिक्षकों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया. हाथों में बैनर पोस्टर लेकर बिहार के कोने कोने से शिक्षक भारी संख्या में यहां पहुंचे हैं. बिहार सरकार को लेकर इनमें भारी आक्रोश है.

चुनावी वर्ष में सरकार को दी चेतावनी 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अगर हम लोगों की मांग नहीं सुनी गई तो आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए को हम लोग सबक सिखा देंगे. लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर हमलोग धरना दे रहे हैं, लेकिन हम लोगों की कोई सुन नहीं रहा है. चुनावी वर्ष में हम लोगों की अनदेखी नहीं की जा सकती है.

धरना दे रहे वित्त रहित शिक्षकों का कहना है कि सूबे की शिक्षा नीति एक कलंक बनकर रह गई है. आखिर शिक्षकों को और कितनी परेशानी झेलनी पड़ेगी. कितनी दिक्कतों का सामना हम लोगों को करना पड़ेगा? बिहार के 60 फीसदी बच्चों को हम लोग पढ़ाते हैं. अनुदान शब्द हम शिक्षकों की प्रतिष्ठा को धूमिल करता है. 10 साल से अनुदान बकाया है. बकाया अनुदान राशि जल्द से जल्द मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दें. उसके बाद अनुदान का सिस्टम खत्म करके वेतन हम लोगों को दिया जाए.

स्थाई वेतनमान की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

शिक्षकों ने कहा कि अनुदान के बदले वेतन की मांग हमारी है. अनुदान के बदले स्थाई वेतनमान चाहते हैं. पेंशन की व्यवस्था रिटायर्ड शिक्षकों के लिए की जाए. हम लोगों को सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए. हमारी मांग है कि वित्त रहित शिक्षा नीति को खत्म कर हमें सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए. बता दें चुनावी वर्ष में आए दिन अलग अलग संगठनों के द्वारा पटना में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है. आज वित्त रहित शिक्षक प्रोटेस्ट कर रहे हैं.

ये भी पढे़ं: Madhepura Firing: मधेपुरा में दिनदहाड़े दुकान पर हुई कई राउंड फायरिंग, गोली लगने से बच्ची की मौत, मचा कोहराम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
देसी छोरा-विदेशी मैम! राहुल-जूली की 'लव स्टोरी' का सच चौंका देगा
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
सौरव और आशुतोष रांका को जेल भेजे जाने पर आरके सिंह बोले- 'सरकार को…'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
राघोपुर नाव हादसा: तेजस्वी यादव का सरकार पर फूटा गुस्सा, बोले- 'इसमें जिसकी भी...'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget